फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Emergency landing by helicopter at Kotdwar.

हेलीकॉप्टर ने कोटद्वार में की इमरजेंसी लैंडिंग

Mon, 09 Jan 2017 10:41 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कोटद्वार
ब्यूरो/ अमर उजाला, कोटद्वार Updated Mon, 09 Jan 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
Emergency landing by helicopter at Kotdwar.
कोटद्वार के बीईएल मैदान में तकनीकी खराबी के कारण खड़ा वायु सेवा का हैलीकॉप्टर - फोटो : amar ujala.

सोमवार शाम बरेेली से देहरादून जा रहे वायु सेवा के हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आने के कारण उसे कोटद्वार के बीईएल ग्राउंड में उतारना पड़ा। सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि तकनीकी फाल्ट दूर करने के लिए बरेली से इंजीनियर कोटद्वार आएंगे।

विज्ञापन


सोमवार शाम करीब तीन बजे बरेली से देहरादून जा रहा वायुसेना का हेलीकाप्टर कोटद्वार के पास पहुंचा ही था कि अचानक तकनीकी फाल्ट आने से पायलट को कोटद्वार में बीईएल ग्राउंड में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। वायु सेना के अधिकारियों ने इमरजेंसी लैंडिंग की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बरेली से इंजीनियरों को बुलाया गया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक उत्तम सिंह जिमिवाल ने बताया कि तकनीकी खराबी के चलते वायु सेना के अधिकारियों ने इमरजेंसी लैंडिंग की है। सुरक्षा कारणों से वायु सेना के अधिकारियों ने भी ग्राउंड में ही टेंट लगा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed