फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Elephants threatened in population, people escaped and saved lives

आबादी में धमका हाथी, टहल रहे लोगों ने भागकर बचाई जान

Tue, 17 Sep 2019 10:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
Elephants threatened in population, people escaped and saved lives
कोटद्वार। नगर निगम क्षेत्र के कालाबढ़ में सोमवार रात हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। उसने लोगों की दीवार तोड़ डाली और धान के खेत व केले के पेड़ चट कर दिए। कालोनी की सड़कों पर टहल रहे लोगों ने हाथी को देखकर भागकर जान बचाई। हाथी के आबादी में धमकने से लोगों में भय है। उन्होंने वन विभाग से हाथी से सुरक्षा करने की मांग की है।
विज्ञापन

शुक्रवार रात करीब 11 बजे लैंसडौन वन प्रभाग के जंगल से निकलकर हाथी कालाबढ़ की पॉश कालोनी की गलियों में घूमने लगा। कुछ लोग रात को खाना खाकर टहल रहे थे। हाथी को घूमते देख उन्होंने जान बचाने के लिए दूसरी गली में दौड़ लगा दी। इसके बाद हाथी डिग्री कालेज रोड स्थित प्रभात डबराल की बाउंड्री वाल तोड़ते हुए उनके घर के पास खेत में धमक गया। कुछ देर वहां से रहने के बाद वह सुभाष बड़थ्वाल और संजय बड़थ्वाल के धान के खेत में घुसा और खेत पर उगी धान की फसल और केले के पेड़ों को चट कर रौंद दिया। करीब दो घंटे तक धान की फसल खाने के बाद वह उसी रास्ते वापस जंगल की ओर चला गया।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी सुभाष बड़थ्वाल, पंकज शर्मा व केश्वानंद भारद्वाज ने वन विभाग पर हाथी को जंगल में नहीं रोकने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जंगल से निकलकर हाथी घनी आबादी में धमक रहा है। यहां लोग देर रात तक घरों के बाहर टहलते रहते हैं, ऐसे में मानव-हाथी संघर्ष का खतरा बना हुआ है। उन्होंने वन विभाग से लोगों के हुए नुकसान का उचित मुआवजा देने और हाथी को जंगल में ही रोकने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, कोटद्वार रेंज अधिकारी बीबी शर्मा ने बताया कि हाथी से लोगों की सुरक्षा के लिए क्षेत्र में रात को गश्त तेज कर दी गई है। लोगों का प्रार्थनापत्र आने पर मुआवजा दिया जाएगा।
-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed