फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Elephants takes life of two

हाथियों ने ली दो वन कर्मियों की जान

Sat, 11 Jun 2016 08:37 PM IST
अमर उजाला/कालागढ़/कोटद्वार।
अमर उजाला/कालागढ़/कोटद्वार। Updated Sat, 11 Jun 2016 08:37 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

कार्बेट नेशनल पार्क के बिजरानी रेंज में तैनात दो वन कर्मियों को हाथियों के झुंड ने मार डाला। घटना से जहां उनके परिवार में कोहराम मचा है, वहीं वन विभाग ने वनों में सुरक्षा कारणों से अलर्ट जारी किया है। अधिकारियों ने बताया कि पीड़ित परिवारों को तात्कालिक सहायता के रुप में पांच-पांच लाख रुपये दिए जाएंगे।

कार्बेट नेशनल पार्क के उपनिदेशक डॉ. साकेत बडोला ने बताया कि बिजरानी पर्यटन जोन के मलानी ब्लॉक के कक्ष संख्या 12 में शुक्रवार को ग्राम कोटाबाग निवासी पंकज सिंह (32) और आमडंडा निवासी वीर सिंह (26) अपनी मोटरसाइकिलों से ड्यूटी के लिए गए थे। जब वे रात दस बजे तक नहीं पहुंचे तो उनकी जंगल में खोजबीन की गई। जंगल में उनकी बाइक पड़ी मिली। कुछ दूरी पर वे दोनों मृत पड़े मिले। घटनास्थल के पास ही हाथियों के झुंड मौजूद थे। सूचना मिलते ही उप निदेशक अधीनस्थ अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। हवाई फायरिंग कर हाथियों को जंगल में खदेड़ा गया। शनिवार तड़के तीन बजे कर्मचारियों के शव जंगल से बाहर लाए जा सके। शवों को पोस्टमार्टम के लिए रामनगर भेजा गया।
विज्ञापन


कालागढ़ से जाने वाले मार्ग संवेदनशील
डॉ. साकेत बड़ोला के अनुसार, बिजरानी, झिरना व कालागढ़ के जंगल संवेदनशील हैं। यहां हाथी सक्रिय हैं। घटना को देखते हुए कालागढ़ कोटद्वार व कालागढ़ मार्ग पर सतर्कता बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाथियों का कॉरीडोर है कालागढ़
कालागढ़ क्षेत्र एशियाई हाथियों का कॉरीडोर है। यमुना नदी की घाटी से राजाजी नेशनल पार्क से होते हुए ये हाथी रामगंगा नदी की घाटी में कालागढ़ पहुंचते हैं। यहां से ये कार्बेट नेशनल पार्क के विभिन्न हिस्सों में विचरण करते हैं।


वन्यजीवों का शिकार हो रहे वन कर्मचारी
कार्बेट नेशनल पार्क में तीन वर्ष में पांच कर्मचारी वन्यजीवों के हमले में मारे जा चुके हैं। इनमें दो कालागढ़ रेंज में कांदरु मंदिर के निकट मारे गए। एक सर्पदूली में बाघिन ने मौत के घाट उतारा। अब दो कर्मचारियों को हाथियों ने मार डाला। इससे पूर्व कालागढ़ निवासी एक महिला और रामगंगा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed