फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Elephants, pigs, and monkeys are damaging crops in Jhandichaur West.

Kotdwar News: झंडीचौड़ पश्चिमी में हाथी, सूअर व बंदर पहुंचा रहे फसलों को नुकसान

Thu, 25 Sep 2025 10:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 10:36 PM IST
सार

कोटद्वार के भाबर क्षेत्र में जंगली हाथी, सूअर और बंदर किसानों की फसलों को लगातार नुकसान पहुँचा रहे हैं। किसानों ने वन विभाग से रात्रि गश्त बढ़ाने और फसल क्षति का मुआवजा देने की मांग की है।

विज्ञापन
Elephants, pigs, and monkeys are damaging crops in Jhandichaur West.

विस्तार

कोटद्वार/कण्वघाटी। भाबर क्षेत्र के वार्ड नंबर-37 पश्चिमी झंडीचौड़ में इन दिनों हाथी, सूअर व बंदर काश्तकारों की चार माह की मेहनत को बरबाद कर रहे हैं। स्थिति यह है कि जंगली जानवर खेतों में खड़ी धान, सोयाबीन, उड़द की फसल को नष्ट कर रहे हैं। क्षेत्र के काश्तकारों ने वन विभाग से क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने व प्रभावित काश्तकारों को फसल क्षति का मुआवजा देने की मांग उठाई है।
विज्ञापन


बुधवार रात को हाथी काश्तकार आनंद सिंह चौहान व भीम सिंह के खेत घुस गया और धान की फसल रौंद डाली। पार्षद सुखपाल शाह का कहना है कि भाबर क्षेत्र में 80 फीसदी से अधिक काश्तकार खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं, लेकिन जंगल से सटे हुए वार्ड नंबर-37, वार्ड नंबर-39 पूर्वी झंडीचौड़ व वार्ड नंबर-40 जशोधरपुर में हाथी सुरक्षा दीवार न बनने से काश्तकारों को बहुत बड़ा नुकसान उठाना पड़ रहा है। सूअर व बंदर भी फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कहा कि वर्ष 2022 में तीनों वार्डों में हाथी सुरक्षा दीवार बनाने के लिए प्रस्ताव दिए थे, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। कहा कि एक ओर प्रधानमंत्री व केंद्र सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए विभिन्न योजना संचालित कर रही है। वहीं, जनप्रतिनिधि इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। कहा कि वन विभाग की ओर से रात्रि गश्त न किए जाने से जंगल से सटे इन वार्डों के किसान बहुत परेशान हैं। उन्होंने वन विभाग के उच्च अधिकारियों से क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने व प्रभवित काश्तकारों को फसल क्षति का मुआवजा शीघ्र देने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed