{"_id":"5f05d7048ebc3e638b192c6f","slug":"elephants-in-grastanganj-break-the-walls-of-the-house-weed-the-crop-kotdwar-news-drn3493800163","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटद्वार: ग्रास्टनगंज में हाथियों का उत्पात घर की दीवार तोड़ी, फसल रौंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटद्वार: ग्रास्टनगंज में हाथियों का उत्पात घर की दीवार तोड़ी, फसल रौंदी
Thu, 09 Jul 2020 04:12 PM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, कोटद्वार
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, कोटद्वार
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 04:12 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला (File Photo)
सनेह क्षेत्र के ग्रास्टनगंज में मंगलवार देर रात हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया। उन्होंने लोगों के घरों की दीवार तोड़ डाली। साथ ही खेत में उगी धान की पौध और चरी चट कर दी। बगीचों में पेड़ों को नुकसान पहुंचाया। लोगों ने वन विभाग से घरों और फसलों की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
स्थानीय नागरिक कुलदीप सिंह नेगी, मुकेश सिंह, भूपेंद्र सिंह, मुकेश आर्य और बबलू ने बताया कि रात के करीब एक बजे जंगल से निकलकर हाथी का झुंड मुकेश सिंह के घर की दीवार को तोड़ते हुए आबादी में घुस गया।
हाथियों ने उनके खेत में उगाई गई धान की पौध और चरी घास चट कर दी। हो हल्ला करने पर भी हाथी नहीं भागे। सुबह करीब छह बजे हाथी जंगल की ओर लौटे। लोगों ने सुरक्षा के साथ ही फसलों को पहुंचे नुकसान के मुआवजे की गुहार लगाई। कोटद्वार रेंज अधिकारी बिंदरपाल ने बताया कि सनेह क्षेत्र में हाथी की धमक को रोकने के लिए गश्त तेज की गई है। लोगों का प्रार्थना पत्र आने पर मुआवजे की कार्रवाई की जाएगी।