{"_id":"649dbd2cacbe453c41087636","slug":"elephants-chased-the-drivers-kotdwar-news-c-5-1-drn1020-188954-2023-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar: पुलिंडा मार्ग पर आया हाथियों का झुंड, वाहन चालकों को दौड़ाया, लोगों में मची अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar: पुलिंडा मार्ग पर आया हाथियों का झुंड, वाहन चालकों को दौड़ाया, लोगों में मची अफरा-तफरी
Fri, 30 Jun 2023 07:51 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jun 2023 07:51 PM IST
सार
इन दिनों कोटद्वार रेंज में सिद्धबली मंदिर के समीप से लेकर पुलिंडा मार्ग के जंगलों में हाथियों की चहलकदमी बढ़ गई है।
विज्ञापन
हाथियों का झुंड
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोटद्वार के लैंसडौन वन प्रभाग के कोटद्वार रेंज में बृहस्पतिवार शाम हाथी के झुंड ने पुलिंडा मार्ग पर उत्पात मचाया। हाथियों को देखकर मार्ग पर घूमने वालों में अफरातफरी मच गई। हाथियों ने स्कूटी चालकों को भी दौड़ाया।
विज्ञापन
रेंज अधिकारी अजय ध्यानी ने बताया कि इन दिनों कोटद्वार रेंज में सिद्धबली मंदिर के समीप से लेकर पुलिंडा मार्ग के जंगलों में हाथियों की चहलकदमी बढ़ गई है। बृहस्पतिवार सुबह हाथियों का एक झुंड कोटड़ी के जंगलों से खोह नदी में नहाने के बाद पुलिंडा की ओर बढ़ गया। दूसरा झुंड पुलिंडा और गिवाईंसोत के जंगल में विचरण करता रहा।
विज्ञापन
देर शाम को झुंड ने पुलिंडा मार्ग पर डेरा जमा लिया और काफी देर तक सड़क से नहीं हटा जिससे लोगों में अफरातफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पुलिंडा मार्ग पर एक हाथी ने स्कूटी सवार का पीछा भी किया लेकिन वन अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि नहीं की। वन अधिकारियों ने शाम के समय पुलिंडा मार्ग, सिद्धबली व लालपुल के समीप के क्षेत्रों में संभलकर आवाजाही करने की अपील की है।
विज्ञापन