फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Elephants break the security paddy crop, security walls in Rampur

रामपुर में हाथियों ने रौंदी धान की फसल, सुरक्षा दीवार तोड़ी

Tue, 18 Aug 2020 09:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
Elephants break the security paddy crop, security walls in Rampur
सनेह क्षेत्र के रामपुर में हाथियों के झुंड ने फिर उत्पात मचाया। हाथियों ने लोगों के धान के खेत चट कर दिए और खेत से सटी दीवारें तोड़ डालीं।
विज्ञापन

सोमवार रात 12 बजे हाथियों का एक झुंड रामपुर की आबादी के बीच आ धमका। हार्थियों की आवाज सुनते ही जाग गए और घरों की छतों पर आ गए। देखते ही देखते हाथियों का झुंड लोगों के खेतों में घुस गया और धान की फसल को चट कर दिया। लोगों ने हो हल्ला किया लेकिन वह नहीं भागे। दो घंटे बाद लोगों ने पटाखे फोड़े और कनस्तर बजाकर किसी तरह हाथियों को जंगल में खदेड़ा। समाजसेवी मोहन सिंह रावत ने बताया कि हाथियों ने खेत से सटी दीवार तोड़ दी है। चार साल से हाथी यहां आकर उत्पात मचा रहे हैं लेकिन वन विभाग हाथियों को जंगल में रोकने में नाकाम साबित हो रहा है। उधर, कोटद्वार रेंज के डिप्टी रेंज अधिकारी याकूब अली ने बताया कि हाथी की रोकथाम के लिए क्षेत्र में गश्त तेज कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed