फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Elephant tramples paddy crop, tenant disappointed

कंचनपुरी में हाथी ने रौंदी धान की फसल, काश्तकार मायूस

Tue, 29 Oct 2019 08:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2019 08:54 PM IST
विज्ञापन
Elephant tramples paddy crop, tenant disappointed
हल्दूखाता के कंचनपुरी में हाथी द्वारा तोड़ी गई चाहर दीवारी। - फोटो : KOTDWAR
भाबर के हल्दूखाता क्षेत्र के कंचनपुरी में हाथी ने काश्तकारों की दो बीघा से अधिक धान की फसल रौंद डाली। अंधेरा होते ही हाथी हाथियों का झुंड आबादी में पहुंचकर फसल चौपट कर रहे हैं। हाथी की धमक से काश्तकार परेशान हैं। काश्तकारों ने क्षेत्रीय विधायक व वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत से फसल का मुआवजा दिलवाने और वन विभाग की गश्त लगवाने की मांग की है।
विज्ञापन

काश्तकार योगेश्वर प्रसाद धूलिया, सोहनलाल धूलिया और पंचम सिंह ने बताया कि इन दिनों धान की फसल पकने की कगार पर है। एक माह से हर रात हाथी फसल खाने के लिए आबादी में धमक रहा है। काश्तकार अपने प्रयासों से हाथी को जंगल में खदेड़ रहे हैं, लेकिन वह थोड़ी देर में फिर से खेतों में पहुंच जा रहा है। भाबर के इस क्षेत्र में लोग खेतीबाड़ी पर निर्भर हैं। काश्तकार चंदन सिंह बताते हैं कि मंगलवार तड़के करीब तीन बजे एक हाथी यूपी के जंगल से निकलकर उनकी चाहरदीवारी तोड़ते हुए खेतों आ गया। हाथी ने बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दी। हाथी ने क्षेत्र में एक घंटा जमकर उत्पात मचाया। हाथी के खौफ के कारण लोग घरों के अंदर से ही शोर मचा रहे थे। हिम्मत बांधकर कुछ लोगों ने खेतों में पहुंचकर पटाखे फोड़े, तब जाकर हाथी जंगल में भागा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed