Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Elephant threat on Dugadda-Dhumakot State Highway, speed of vehicles stopped

Kotdwar News: दुगड्डा-धुमाकोट स्टेट हाईवे पर हाथी की धमक, थमी वाहनों की रफ्तार

Wed, 28 Jun 2023 06:53 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jun 2023 06:53 PM IST
विज्ञापन
Elephant threat on Dugadda-Dhumakot State Highway, speed of vehicles stopped
कोटद्वार। रिखणीखाल विकासखंड की सीमा पर स्थित कालागढ़ टाइगर रिजर्व से सटे दुगड्डा-धुमाकोट स्टेट हाईवे नौ पर इन दिनों हाथी की धमक बनी हुई है, जिससे इस मार्ग पर घंटों जाम लग रहा है। वन विभाग हाथी की मूवमेंट पर निगाह बनाए हुए है।
विज्ञापन

दुगड्डा धुमाकोट स्टेट हाईवे पर रथुवाढाब, मुंडियापाणी से वतनवासा, रामीसेरा तक सघन वन क्षेत्र पड़ता है। इन दिनों एक हाथी रामीसेरा और रथुवाढाब के बीच सड़क पर धमक रहा है। हाथी कई घंटों तक सड़क पर डटा रहता है। जिससे मार्ग पर दोनों ओर जाम की स्थिति बन रही है। काफी देर तक इंतजार करने के बाद भी जब हाथी सड़क से टस से मस नहीं हो रहा है तो लोग जान जोखिम में डालकर आवाजाही के लिए मजबूर हो रहे हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत सदस्य कर्तिया बिनीता ध्यानी ने वन विभाग के अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर समस्या का निराकरण करने की मांग की है। अदनाला के रेंजर नवीन चंद्र जोशी ने कहा कि बरसात में बांस खाने के लिए हाथी सड़क पर आ रहा है। जानमाल के नुकसान को देखते हुए क्षेत्र में गश्ती दल तैनात कर हाथी को घने जंगल में खदेड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो समाचार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed