{"_id":"623729892ce75a743e440e23","slug":"elephant-dies-after-falling-from-a-hill-stir-kotdwar-news-drn406811872","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ी से गिरकर हथिनी की मौत, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ी से गिरकर हथिनी की मौत, हड़कंप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लैंसडौन वन प्रभाग के कोटड़ी रेंज के अंतर्गत दक्षिण कोटड़ी बीट के कक्ष संख्या नौ में एक हथिनी की मौत हो गई। सूचना मिलते ही वन महकमे में हड़कंप मच गया। वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद दफना दिया। हथिनी की उम्र 10 से 12 साल के करीब है। उसके सभी अंग सुरक्षित हैं। प्रथम दृष्टया हथिनी की मौत पहाड़ी से गिरकर होना प्रतीत हो रहा है।
रेंजर धर्मानंद ध्यानी ने बताया कि रविवार सुबह कोल्हूचौड़ से सटे दक्षिण कोटड़ी बीट में जंगल में गश्त के दौरान वनकर्मियों को एक हथिनी मृत मिली। वन कर्मियों ने तत्काल इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी। सूचना पर उनके नेतृत्व में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पशु चिकित्साधिकारी बीएम गुप्ता ने शव का पोस्टमार्टम किया। उन्होंने बताया कि हथिनी की उम्र 10 से 12 साल के बीच है और उसकी मौत पहाड़ी से फिसलकर गिरने से हुई है। उधर, रेंजर धर्मानंद ध्यानी ने बताया कि हथिनी के सभी अंग सुरक्षित हैं। शनिवार रात की घटना प्रतीत हो रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव को दफना दिया गया है। संवाद