{"_id":"61c084a37c5a3203e9688d74","slug":"elephant-broke-boundary-wall-in-kumbhichaud-kotdwar-news-drn3992900185","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंभीचौड़ में हाथी ने तोड़ी चहारदीवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंभीचौड़ में हाथी ने तोड़ी चहारदीवारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार रात को एक हाथी ने सनेह क्षेत्र के कुंभीचौड़ और रामपुर में उत्पात मचाया। हाथी ने एक व्यक्ति के मकान की सुरक्षा दीवार तोड़ दी और कई लोगों के खेतों में उगी गेहूं की फसल को चट कर रौंद दिया। शाम ढलते ही क्षेत्र में घूम रहे हाथी से लोग भयभीत हैं। उन्होंने वन विभाग से हाथी से सुरक्षा और उनके नुकसान का उचित मुआवजा देने की मांग की।
काश्तकार मोहन सिंह रावत ने बताया कि रविवार शाम करीब साढ़े छह बजे हाथी रामपुर ट्यूबवेल के पास घूमते हुए देखा तो लोगों ने घरों में घुसकर उससे अपनी जान बचाई। इसके बाद रात करीब साढ़े बाहर बजे कुंभीचौड़ के लोग घरों में सो रहे थे, तभी हाथी ने शिक्षक दीवान सिंह रावत के मकान की चहारदीवारी तोड़ दी। हाथी दीवार तोड़ते हुए सरोज देवी के गेहूं के खेत में घुस गया। दीवार टूटने की आवाज सुनकर लोग जाग गए। घर के पास खेत में हाथी को फसल रौंदते देख लोगों ने हो हल्ला किया, लेकिन हाथी नहीं भागा। कुछ देर तक फसल चट करने के बाद हाथी वहां से चला गया। रात को दो बजे हाथी एक बार फिर रामपुर में सतीश नेगी के खेत में धमक गया। हाथी के चिंघाड़ने की आवाज सुनते ही लोग उठ गए उन्होंने अपने घरों की छत से हो-हल्ला कर किसी तरह एक घंटे बाद हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा। लेकिन एक घंटे में हाथी ने खेत में उगी गेहूं की फसल को चट कर रौंद दिया। वरिष्ठ नागरिक संगठन सनेह के अध्यक्ष रतन सिंह नेगी ने वन विभाग से हाथी से लोगों की सुरक्षा करने और लोगों के खेतों को हुए नुकसान का उचित मुआवजा देने की मांग की।
कोट
सनेह क्षेत्र में हाथी के आने की जानकारी नहीं है। हाथी से सुरक्षा के लिए क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाएगी। लोगों की लिखित शिकायत आने पर मुआवजे की कार्रवाई की जाएगी। - प्रदीप उनियाल, रेंज अधिकारी कोटद्वार।