फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Electricity cut off in 15 villages due to storm and rain

Kotdwar News: आंधी और बारिश से 15 गांवों की बिजली ठप

Sat, 22 Jun 2024 07:45 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sat, 22 Jun 2024 07:45 PM IST
विज्ञापन
Electricity cut off in 15 villages due to storm and rain
यमकेश्वर और द्वारीखाल ब्लॉक में शुक्रवार शाम को चली आंधी
विज्ञापन

चूना महेड़ा ग्राम पंचायत के मवासा और सिलेड़ीतोक में पांच दिन से नहीं है बिजली
संवाद न्यूज एजेंसी
यमकेश्वर/कोटद्वार। यमकेश्वर और द्वारीखाल ब्लॉक में शुक्रवार शाम को आंधी चली और बारिश हुई। आंधी से करीब 15 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई जो शनिवार शाम तक भी बहाल नहीं हो सकी। उधर, दुगड्डा ब्लॉक के चूना महेड़ा ग्राम पंचायत के मवासा और सिलेड़ीतोक में पांच दिन से बिजली गुल है। यहां पांच दिन पहले आई आंधी और बारिश से बिजली लाइनों में फाॅल्ट आ गया था।

आंधी के साथ हुई बारिश के बाद यमकेश्वर ब्लॉक के किमसार, जोग्याना, मल्ला बनास, धारकोट, रामजीवाला, बिजनी, भादसी, घट्टूघाड़, मोहन चट्टी, मराल, धारी आदि गांवों में बिजली आपूर्ति ठप पड़ी है। वहीं द्वारीखाल ब्लॉक में भी सिलोगी समेत कई गांवों में बारिश और आंधी के बाद बिजली गुल हो गई। ग्रामीणों ने प्रभावित गांवों में बिजली आपूर्ति सुचारु करने की मांग उठाई। वहीं उपखंड अधिकारी विद्युत रवि अरोड़ा ने बताया कि लाइनों की मरम्मत का कार्य जारी है। जल्द प्रभावित गांवों में बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी। कहा कि लाइनों में पेड़ों की टहनियां गिरने से फाॅल्ट आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed