{"_id":"58541bcd4f1c1b310e649d56","slug":"election-preparation-workshop","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा चुनाव तैयारी को कार्यशाला शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा चुनाव तैयारी को कार्यशाला शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, पौड़ी।
Updated Fri, 16 Dec 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों को लेकर विभिन्न तहसीलों के एसडीएम और विभागों के प्रथम व द्वितीय श्रेणी के अधिकारियों की निर्वाचन की तैयारियों को लेकर कार्यशाला शुरू हुई। पहले दिन जोनल, सेक्टर, आरओ और एआरओ आदि को चुनाव के दौरान तकनीकी उपकरणों के संचालन करने, चुनाव अधिकारियों तथा अधीनस्थ कर्मचारियों व मतदाताओं के बीच आपसी समन्वय बनाने समेत कई अहम जानकारियां दी गई।
विज्ञापन
अपर जिलाधिकारी रामजी शरण शर्मा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के आईटी विभाग की ओर से चयनित तकनीकी विशेषज्ञों ने विधानसभा सामान्य निर्वाचन के तहत प्रयोग होने वाली विधियों की भी जानकारी दी। कार्यशाला में चुनाव के दौरान इस्तेमाल होने वाली हर जानकारी तथा तकनीकी उपकरणों के संचालन, रख रखाव और बंद होने के बाद पुन: संचालन करने आदि की विधियां बताई जाएगी। इस मौके पर प्रशिक्षक विजयसेन पांडे, तिलक झा, प्रियंका शर्मा, एसडीएम केएस नेगी, सोहन सिंह सैनी, राकेश तिवारी, दीपक रावत, सहायक निर्वाचन अधिकारी विजय तिवारी आदि शामिल थे।
विज्ञापन