{"_id":"5f42983c8ebc3ea0055143d2","slug":"eight-corona-including-three-laborers-from-bihar-infected-kotdwar-news-drn353938957","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटद्वार में बिहार से आए तीन श्रमिकों सहित आठ लोग हुए कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटद्वार में बिहार से आए तीन श्रमिकों सहित आठ लोग हुए कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
कोटद्वार। किशनगंज बिहार के तीन श्रमिकों सहित आठ लोगों की रविवार को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दो कोरोना संक्रमितों के सीधे संपर्क में आए 14 लोगों को बेस अस्पताल में आइसोलेट और 13 लोगों को होम क्वारंटीन कर दिया है।
सीएमओ डॉ. मनोज बहुखंडी ने बताया कि 18 अगस्त को श्रमिक युवक निंबूचौड़ क्षेत्र, 19 अगस्त को एक युवती लकड़ी पड़ाव और 20 को एक 25 साल का युवक गाड़ीघाट क्षेेत्र में किशनगंज बिहार से आया था। कोटद्वार में प्रवेश करते समय कौड़िया चेक पोस्ट पर उनका कोरोना सैंपल लिया गया था। रविवार को तीनों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
काशीरामपुर क्षेत्र की एक 50 वर्ष की महिला को 19 अगस्त को बेस अस्पताल भर्ती किया गया था। रविवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आमपड़ाव क्षेत्र की एक 35 वर्ष की महिला और 15 वर्ष के बेटा कोरोना संक्रमित की संपर्क सूची में आने पर उन्हें 19 अगस्त को कोविड केयर सेंटर कलालघाटी में भर्ती किया गया था। रविवार को दोनों के कोरोना संक्रमित होने की रिपोर्ट आई है। गोविंदनगर क्षेत्र में एक व्यक्ति पॉजिटिव मिला है। कालागढ़ क्षेत्र में एक महिला 20 अगस्त को एम्स ऋषिकेश गई थी, जिसकी रविवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने उसके सीधे संपर्क में आए कालागढ़ के नौ लोगों को आइसोलेट कर दिया है। जबकि 13 लोगों को होम क्वारंटीन कर दिया है।
विज्ञापन
पांच सेना के जवान सहित नौ कोरोना संक्रमित
गोपेश्वर। रविवार को जिले में कोरोना संक्रमण के 9 नए मामले सामने आए हैं। इसमें जोशीमठ से 5 सेना के जवान शामिल हैं, जो एंटीजन टेस्ट में संक्रमित पाए गए। भराड़ीसैंण क्वारंटीन में रह रहे बिहार से आए दो मजदूरों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव मिली है। बाकी दो व्यक्तियों में से एक व्यक्ति यूपी से आया था, जबकि दूसरा व्यक्ति पूर्व में कोविड संक्रमित व्यक्तियों के संपर्क में रहा था। सीएमओ डा. गुमान सिंह राणा ने बताया कि जिले में कोविड संक्रमण से बचाव के दृष्टिगत बाहरी प्रदेशों से आए 174 प्रवासी अभी संस्थागत क्वारंटीन में चल रहे हैं, जबकि 801 प्रवासी होम क्वारंटीन में हैं। ब्यूरो
बिना मास्क के 35 लोगों का चालान
नई टिहरी। कोरोना संक्रमण काल में मास्क न पहनने पर नई टिहरी कोतवाली पुलिस ने रविवार को 35 लोगों का चालान काटा। मास्क न पहनने पर पुलिस ने प्रत्येक व्यक्ति से 200-200 रुपये अर्थदंड वसूल किया। पुलिस ने नई टिहरी, बौराड़ी और ढुंगीधार क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बिना मास्क के सड़क पर घूमने वालों का पुलिस ने चालान काटा। कोतवाली निरीक्षक चंदन सिंह चौहान ने चालान की यह कार्रवाई जारी रहेगी। ब्यूरो
टिहरी जिले में आठ लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि
नई टिहरी। टिहरी जिले में रविवार को आठ लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। संक्रमितों की संख्या बढ़कर 825 तक पहुंच गई है। संक्रमण के 148 एक्टिव केस रह गए है। एडीएम शिव चरण द्विवेदी ने बताया कि रविवार को कीर्तिनगर ब्लॉक क्षेत्र में पांच और नरेंद्रनगर ब्लॉक क्षेत्र में तीन लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। ये सभी लोग स्थानीय हैं। सभी पॉजीटिवों को कोविड केयर सेंटर सुरसिंगधार में आइसोलेट कर दिया गया है। 553 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव भी आई है। 1927 सैंपल की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। 115 लोगों को संस्थागत और 439 लोगों को होम क्वारंटीन में रखा गया है। ब्यूरो
रुद्रप्रयाग के 22 वार्डों में होगी रैंडम सैंपलिंग
रुद्रप्रयाग। डीएम वंदना सिंह ने बताया कि जनपद की 13 न्याय पंचायतों में पहले चरण में इन दिनों स्वास्थ्य विभाग द्वारा रैंडम सैंपलिंग की जा रही है। इस दौरान गांवों में लौटे प्रवासियों, बुजुर्ग और गर्भवती महिलाओं की प्राथमिकता से सैंपलिंग की जा रही है। दूसरे चरण में निकाय क्षेत्रों में भी सैंपलिंग की जानी है, इसके लिए नपा को जरूरी निर्देश दिए गए हैं। संवाद
अब जिले में ही होगी कोरोना की निशुल्क जांच
उत्तरकाशी।जिले में कोविड-19 के मरीजों को चिह्नित करने और संक्रमण का खतरा कम करने के लिए प्रशासन ने सभी लोगों के लिए निशुल्क जांच की व्यवस्था की है। अगस्त में सैंपलिंग बढ़ने के साथ ही बड़ी संख्या में कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं।
जिला अस्पताल के साथ ही राजकीय कीर्ति इंटर कालेज उत्तरकाशी और राइंका बड़कोट में सैंपलिंग के इंतजाम किए गए हैं। यहां कोरोना जांच कराने के इच्छुक लोग रोजाना सुबह दस से शाम पांच बजे तक अपने सैंपल दे सकते हैं। डीएम मयूर दीक्षित ने कहा कि कोविड-19 से घबराने की नहीं, बल्कि जागरूक होने की जरूरत है।