फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Eena of Kartiya village participated in women's volleyball competition.

Kotdwar News: कर्तिया गांव की ईना ने महिला वॉलीबाल प्रतियोगिता में किया प्रतिभाग

Thu, 06 Feb 2025 10:16 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 10:16 PM IST
विज्ञापन
Eena of Kartiya village participated in women's volleyball competition.

विज्ञापन




कोटद्वार। 38वें नेशनल गेम्स के तहत महिला वॉलीबाल प्रतियोगिता में रिखणीखाल ब्लॉक की ग्राम कर्तिया निवासी ईना ने प्रतिभाग किया। स्टेडियम इंचार्ज श्याम सिंह डांगी ने बताया कि शशिधर भट्ट स्पोर्ट्स स्टेडियम में वॉलीबाल कोच विक्रम सिंह नेगी की देखरेख में दो साल से प्रशिक्षण ले रही ईना ने 38वें नेशनल गेम्स में उत्तराखंड की तरफ से 29 जनवरी से 02 फरवरी तक ऊधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर में महिला वॉलीबाल प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। ईना मूल रूप से रिखणीखाल ब्लाॅक के ग्राम कर्तिया की रहने वाली है। कोच विक्रम सिंह नेगी ने बताया कि ईना में बहुत प्रतिभा है और ये भविष्य में देश का प्रतिनिधित्व कर सकती हैं। वॉलीबाल प्रतियोगता में प्रतिभाग करने वाली ईना जिले से अकेली ही बालिका थी। विक्रम सिंह नेगी स्वयं भी नेशनल और सर्विसेज के खिलाड़ी रह चुके हैं। जिला क्रीड़ाधिकारी संदीप कुमार डुकलान, स्टेडियम के सभी कोचों और खेल प्रेमियों ने बालिका की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed