फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Educational tour of Central Sanskrit University became curiosity

Kotdwar News: कौतूहल बना केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय का शैक्षिक भ्रमण

Wed, 29 Jan 2025 10:41 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2025 10:41 PM IST
विज्ञापन
Educational tour of Central Sanskrit University became curiosity

विज्ञापन
कोटद्वार। विकासखंड एकेश्वर के अंतर्गत राजकीय इंटर काॅलेज मासौं के 55 छात्र-छात्राओं ने समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय का शैक्षिक भ्रमण किया।

शैक्षिक भ्रमण प्रभारी वीरेंद्र गुसाईं ने बताया कि शैक्षिक भ्रमण में छात्र-छात्राओं ने भागीरथी-अलकनंदा संगम व केंद्रीय विश्वविद्यालय की ज्योतिषशाला, पुस्तकालय व वेधशाला की जानकारी ली और संस्कृत भाषा की बारीकियों को जाना। विश्वविद्यालय के ज्योतिष विद्यशाखा के प्रोफेसर डॉ. सुरेश शर्मा ने ज्योतिष प्रयोगशाला में विविध यंत्रों का परिचय करवाते हुए विद्यार्थियों को आकाश में ग्रहों एवं नक्षत्रों की स्थिति एवं गति के विषय में जानकारी दी। उन्होंने स्थानीय समय एवं मानक समय का ज्ञान, आकाशीय पिंडों का प्रायोगिक ज्ञान यंत्र के माध्यम से प्रदान किया।
विज्ञापन


छात्र-छात्राओं ने ज्योतिष वेधशाला में विभिन्न राशियों व उनकी बदलती स्थिति की कौतूहलवश जानकारी की। पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. नवीन डोबरियाल ने बुक बैंक, संस्कृत विषय की शोध पुस्तकों व लाइब्रेरी में पुस्तकों को व्यवस्थित रखने के तरीकों से अवगत कराया। भौगोलिक विषय की दृष्टि से छात्रों को शिक्षकों ने अलकनंदा व भागीरथी नदियों के संगम व गंगा बेसिन की जानकारी दी। भ्रमण दल में विद्यालय से वीरेंद्र गुसाईं, संजीव मोहन, रविंद्र राणा, नरोत्तमा नेगी व मधु शाह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed