फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Dwarikhal: Issues related to drinking water, roads and gully construction dominated the BDC meeting.

द्वारीखाल : बीडीसी की बैठक में छाए रहे पेयजल, सड़क, गूल निर्माण से जुड़े मुद्दे

Mon, 05 Aug 2024 11:02 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
Dwarikhal: Issues related to drinking water, roads and gully construction dominated the BDC meeting.

विज्ञापन
कोटद्वार/द्वारीखाल। क्षेत्र पंचायत समिति द्वारीखाल की बैठक में पेयजल, सड़क, गूल निर्माण आदि के मुद्दे छाए रहे। बैठक में उपस्थित एडीएम ईला गिरी ने विभागीय अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों की ओर से उठाई गई समस्याओं के जल्द निराकरण के निर्देश दिए। बैठक में ब्लॉक प्रमुख महेंद्र राणा को उत्तराखंड गौरव रत्न सम्मान मिलने पर जनप्रतिनिधियों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई भेजी है।

सोमवार को ब्लॉक सभागार में ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र सिंह राणा की अध्यक्षता में बीडीसी की बैठक हुई। बैठक में सर्वप्रथम पिछली बैठक की कार्रवाई की पुष्टि की गई। इस मौके पर कनिष्ठ उप प्रमुख रविंद्र सिंह रावत और प्रधान संगठन के अध्यक्ष अर्जुन सिंह नेगी ने ब्लॉक प्रमुख द्वारीखाल महेंद्र सिंह राणा को उत्तराखंड गौरव रत्न सम्मान मिलने पर उन्हें बधाई देते हुए शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। बैठक में भलगांव (डाडामंडी) के प्रधान प्रभाकर डोबरियाल ने उनकी ग्रामसभा में पेयजल योजना के बारे में जानकारी मांगी। किनसुर के प्रधान दीपचंद्र शाह ने राजस्व ग्राम बागी में आपदा से क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन की मरम्मत के लिए 400 मीटर एक इंची पाइप की मांग की। भलगांव (द्वारीखाल) के प्रधान सतीश चंद्र ने उनकी ग्राम पंचायत में लघु सिंचाई की ओर से निर्मित गूल का निर्माण कार्य पूर्ण न होने की शिकायत की। च्वरा के प्रधान अर्जुन सिंह नेगी ने राजस्व ग्राम सौड़ में आपदा से क्षतिग्रस्त पुलिया का निर्माण मनरेगा योजना से कराने की मांग की। डबोली के प्रधान कैलाश बिष्ट ने बताया कि उनकी ग्रामसभा में सड़क के सात किमी. हिस्से का डामरीकरण का कार्य पूर्ण हो चुका है। उन्होंने शेष 500 मीटर हिस्से का डामरीकरण का कार्य पूर्ण कराने की मांग की। स्यालना की प्रधान संजीता देवी ने अमाल्डू गांव में पंचायत भवन के क्षतिग्रस्त पुश्ते के निर्माण की मांग उठाई। डोबर के प्रधान प्रमोद डोबरियाल ने डोबर संपर्क मार्ग का अभी तक मुआवजा न दिए जाने पर आक्रोश जताया। उन्होंनें सौड़खेत के ऊपर टूटे डोबर मार्ग के पुश्ते का भी जल्द निर्माण की मांग की।
विज्ञापन


इस अवसर पर ज्येष्ठ उपप्रमुख नीलम नैथानी, जिला पंचायत सदस्य कुलभूषण, लैंसडौन की एसडीएम शालिनी मौर्य, एडीपीआरओ प्रदीप सुंद्रियाल, बीडीसी मेंबर राजमोहन नेगी, बिट्टू सिंह, प्रदीप कुकरेती, संगीता देवी, भारत सिंह आदि मौजूद रहे। बैठक का संचालन बीडीओ रवि कुमार सैनी, ग्राम विकास अधिकारी सतीश शर्मा, एडीओ (पं.) राजेश जोशी ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed