{"_id":"574081794f1c1b8b20ac7313","slug":"during-the-treatment-of-the-young-man-s-death-chaos","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपचार के दौरान युवक की मौत, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपचार के दौरान युवक की मौत, हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार।
Updated Sat, 21 May 2016 09:10 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार में युवक की मौत के बाद अस्पताल में प्रदर्शन करते परिजन और ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में लगातार दूसरे दिन उपचार के दौरान एक और मरीज की मौत हो गई। मरीज एक सड़क हादसे में घायल होकर करीब 12 घंटे पूर्व यहां अस्पताल में भर्ती हुआ था। युवक की मौत को अस्पताल प्रशासन की लापरवाही बताते हुए परिजनों और ग्रामीणों ने अस्पताल में जमकर हंगामा काटा। पुलिस ने बताया कि युवक का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल से कराया जा रहा है।
विज्ञापन
शुक्रवार देर रात सिमलचौड़ निवासी काजल (18) पुत्र जगदीश सिंह घर के बाहर जैसे ही अपनी स्कूटी मोड़ने लगा, दूसरी ओर से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसको टक्कर मार दी। काजल बुरी तरह घायल हो गया। परिजनों ने उसे यहां सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे ऊपरी मंजिल के मेडिकल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। सिमलचौड़ के उपप्रधान चांदकुमार और मृतक के बड़े भाई प्रशांत कुमार समेत ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गंभीर रुप से घायल काजल का सही ढंग से उपचार नहीं किया गया। इमरजेंसी में उसे देखने के लिए डॉक्टर तक नहीं आया। मेडिकल स्टाफ ने उपचार कर उसे वार्ड में भेज दिया। शुक्रवार सुबह उसे इंजेक्शन दिया गया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई, तभी उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
परिजनों और ग्रामीणों ने अस्पताल प्रशासन की लापरवाही पर जमकर हंगामा किया और विरोध प्रदर्शन किया। कहा कि न तो घायल को सही ढंग से उपचार किया गया, न ही उसे रेफर ही किया गया। सूचना मिलते ही सिमलचौड़ के ग्रामीणों संग भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता भी अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने घटना पर दुख जताया। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धीरेंद्र चौहान ने कहा कि कोटद्वार अस्पताल में अव्यवस्थाओं का आलम है। मरीजों को सही ढंग से देखा तक नहीं जा रहा है। दो दिन के अंदर उपचार के दौरान दो मौतें होना अस्पताल की व्यवस्थाओं को बयां कर रही है।
विज्ञापन
सड़क हादसे में घायल युवक का उपचार चल रहा था। उसे डॉक्टरों ने देखा था, उसे सिर की चोट लगी थी। जो रात को तत्काल कराए गए सिटी स्केन में नहीं आ पाया था। दो डॉक्टरों के पैनल से कराए गए युवक के पोस्टमार्टम में उसकी मौत की वजह सिर पर लगी चोट आई है।
- डॉ. आईएस सामंत, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक
काजल की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
अस्पताल में उपचार के दौरान हुई काजल की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों का कहना है कि डाक्टरों की सलाह पर रात को उसका बाहर से सिटी स्केन भी कराया गया था, उसकी रिपोर्ट ठीक थी। शनिवार सुबह इंजेक्शन लगाने से पहले भी वह सबसे खूब बातें कर रहा था। इंजेक्शन लगाने के बाद ही न जाने क्या हुआ, पांच मिनट बाद ही उसने मेडिकल वार्ड में दम तोड़ दिया।
बाइक सवार के खिलाफ दी तहरीर
मृतक काजल के बड़े भाई प्रशांत कुमार की ओर से कोतवाली पुलिस में उसे टक्कर मारने वाले बाइक सवार किशन निवासी बलभद्रपुर के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।