फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   during the presedent rule in uttarakhand.

राष्ट्रपति शासन के दौरान रुके कार्य जून तक होंगे पूरे: सुरेंद्र नेगी

Wed, 18 May 2016 09:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार Updated Wed, 18 May 2016 09:57 PM IST
विज्ञापन
during the presedent rule in uttarakhand.
लोगों को संबोधित करते सुरेंद्र सिंह नेगी। - फोटो : अमर उजाला

स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि राष्ट्रपति शासन के 54 दिनों के दौरान विकास कार्य रुकने से प्रदेश को सात सौ करोड़ का नुकसान हुआ है। कोटद्वार क्षेत्र के लिए बनाई गई विकास योजनाएं अंतिम चरण में रुक गई। सभी विकास योजनाओं के अटके कार्यों को जून तक हर हाल में पूरा किया जाएगा।

विज्ञापन


पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में बुधवार को पत्रकार वार्ता में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कोटद्वार में मेडिकल कालेज के लिए टोटल ग्रांट जारी करनी थी, कण्वाश्रम में विश्व स्तरीय पर्यटक स्थल बनाने के लिए फारेस्ट से लैंड ट्रांसफर कराकर 27 मई को कोटद्वार में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री द्वारा दोनों योजनाओं का शिलान्यास होना था, लेकिन राष्ट्रपति शासन लगने से सभी कार्य अटक गए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना में मुफ्त इलाज की राशि बढ़ाने, लोगों को निशुल्क टेस्ट और सभी ब्लाकों में लोगों के इलाज के लिए डाक्टरों के सचल दल की महत्वाकांक्षी  योजना भी अटक गई है। जून तक हर हाल में सभी योजनाओं को पूरा कर लिया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। चोरी, चेन स्नेचिंग और नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए एसएसपी पौड़ी को कोटद्वार क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल लगाने और स्मैक के धंधे में लिप्त पुलिस कांस्टेबलों को चिह्नित कर दंडित करने के निर्देश दिए गए हैं। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed