{"_id":"57e805c34f1c1b906c573d62","slug":"dugdda-block-mski-pilot-project-launched-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुगड्डा ब्लाक में एमसखी पायलट प्रोजेक्ट का शुभारंभ आज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुगड्डा ब्लाक में एमसखी पायलट प्रोजेक्ट का शुभारंभ आज
ब्यूरो/अमर उजाला कोटद्वार
Updated Sun, 25 Sep 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में पौड़ी जिले के दुगड्डा ब्लाक की एनएनएम और आशा कार्यकत्री जल्द ही हाईटेक होने जा रही है। सोमवार को अल्ट्राहेल्थ इंटरनेशनल संस्था की ओर से एमसखी पायलट प्रोजेक्ट का शुभारंभ स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी कोटद्वार में करेंगे।
विज्ञापन
प्रोजेक्ट के तहत दुगड्डा ब्लाक की सभी एनएनएम और आशा कार्यकत्रियों को एक सुगम और उपयोगी मोबाइल एप्लीकेशन एमसखी लोडेड एंड्राइड फोन उपलब्ध कराया जाएगा। जिसकी मदद से वे अपने क्षेत्र में गर्भवती माताओं की काउंसलिंग कर सकेंगी। एप्लीकेशन के माध्यम से स्वास्थ्य कर्मियों के पास हर अपडेट जानकारी रहेगी।
विज्ञापन
इंट्राहेल्थ इंटरनेशनल के स्टेट प्रोग्राम मैनेजर राजेश कुमार ने बताया कि ग्राम्य विकास संस्थान और हिमालयन इंस्टीट्यूट हास्पिटल ट्रस्ट के सहयोग से एमसखी पायलट प्रोजेक्ट के लिए अभी राज्य के एक मात्र विकासखंड दुगड्डा को चयनित किया गया है। जिसके तहत आशाओं, आशा फैसीलिटेटर एवं एनएनएम की क्षमता विकासकर उनकबेवाओं में गुणवत्ता लाना है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि एमसखी एक डाटाबेस बहुउपयोगी एप्लीकेशन है, जिसमें आडियो और वीडियो संदेश समेत गर्भवती महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी शामिल है। उन्होंने बताया कि सोमवार को 12:30 बजे नजीबाबाद रोड स्थित महाराजा वेडिंग प्वाइंट में प्रोजेक्ट का समारोहपूर्वक शुभारंभ किया जाएगा। जिसमें स्वास्थ्य विभाग के राज्यस्तरीय वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।