फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Dugadda Municipality: Four candidates for the post of President and 15 candidates for the post of Councilor.

दुगड्डा नगर पालिका: अध्यक्ष पद के चार और सभासद के लिए 15 प्रत्याशी मैदान में

Thu, 02 Jan 2025 10:20 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2025 10:20 PM IST
विज्ञापन
Dugadda Municipality: Four candidates for the post of President and 15 candidates for the post of Councilor.
कोटद्वार। चार वार्डों वाली दुगड्डा नगर पालिका के अध्यक्ष और पार्षद पद पर किसी भी प्रत्याशी ने बृहस्पतिवार को नाम वापस नहीं लिया। यहां अध्यक्ष पद पर 4 और पार्षद पद के लिए 15 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे हुए हैं।
विज्ञापन

अध्यक्ष पद की रिटर्निंग अधिकारी एसडीएम लैंसडौन ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए 4 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल कराया था, जांच में सभी के प्रपत्र सही पाए गए। बृहस्पतिवार को अध्यक्ष पद के लिए किसी भी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया। शुक्रवार को उन्हें चुनाव चिह्न आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन


जिला प्रशासन की ओर से दुगड्डा नगर पालिका के चुनाव के लिए नामांकन की व्यवस्था कोटद्वार तहसील परिसर स्थित जिला विकास प्राधिकरण के क्षेत्रीय कार्यालय में की गई है। बृहस्पतिवार को सुबह से लेकर शाम चार बजे तक अधिकारी अपने चैंबर और निर्धारित पटल पर जमे रहे, लेकिन किसी ने भी नाम वापस नहीं लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुगड्डा नगर पालिका में अध्यक्ष पद पर भाजपा से अनीता गौड़, कांग्रेस से लक्ष्मी देवी, निर्दलीय प्रत्याशी भावना चौहान और शांति बिष्ट समेत चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। वहीं सभासद पद पर कुल 15 प्रत्याशी मैदान में हैं। जिसमें वार्ड नंबर एक (अनारक्षित) धनीराम बाजार से भगवंत सिंह बिष्ट, रेनू सुंद्रियाल, कृष्ण चंद्र व भाजपा प्रत्याशी प्रियंका समेत चार प्रत्याशी हैं। वार्ड नंबर दो कमला नेहरू मार्ग (अनु. जाति महिला के लिए आरक्षित) से कमला देवी, महेश्वरी, सुशीला देवी और भाजपा प्रत्याशी आशा मैदान में हैं। वार्ड नंबर तीन मोती बाजार (महिला आरक्षित) से सुमित्रा देवी, अनुशिका अग्रवाल, पूजा और भाजपा प्रत्याशी अंशू मैदान में हैं। वार्ड नंबर चार सुभाष बाजार (अनारक्षित) से संजय मोहन कंडवाल, वीरेंद्र और भाजपा प्रत्याशी अतुल चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed