{"_id":"6772d468cc824b66d7064d1c","slug":"dugadda-municipality-four-candidates-contested-for-the-post-of-president-15-for-the-post-of-councilor-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-582442-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुगड्डा नगर पालिका: अध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्याशी मैदान में उतरे, सभासद के लिए 15","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुगड्डा नगर पालिका: अध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्याशी मैदान में उतरे, सभासद के लिए 15
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। चार वार्डों वाली दुगड्डा नगर पालिका के अध्यक्ष पद के लिए सोमवार को नामांकन के अंतिम दिन भाजपा प्रत्याशी अनीता गौड़ ने नामांकन कराया। तीन प्रत्याशी पहले नामांकन करा चुके हैं। अब दुगड्डा नगर पालिका में अध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्याशी मैदान में उतर गए हैं। सभासद पद पर दो प्रत्याशियों सुशीला देवी और बीरेंद्र ने सोमवार को अपना नामांकन दाखिल किया। मंगलवार और बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी। इसके बाद वैध प्रत्याशियों की सूची जारी हो जाएगी।
दुगड्डा नगर पालिका में भाजपा से अनीता गौड़, कांग्रेस से लक्ष्मी देवी, निर्दलीय प्रत्याशी भावना चौहान और शांति बिष्ट नामांकन के बाद चुनाव मैदान में उतर गए हैं। वहीं सभासद पद पर कुल 15 प्रत्याशी मैदान में हैं। अब सभासद पद के लिए वार्ड नंबर एक (अनारक्षित) धनीराम बाजार से भगवंत सिंह बिष्ट, रेनू सुंद्रियाल, कृष्ण चंद्र व भाजपा प्रत्याशी प्रियंका समेत चार प्रत्याशी मैदान हैं।
विज्ञापन
वार्ड नंबर दो कमला नेहरू मार्ग (अनु. जाति महिला के लिए आरक्षित) से कमला देवी, महेश्वरी, सुशीला देवी और भाजपा प्रत्याशी के रूप आशा मैदान में हैं। वार्ड नंबर तीन मोती बाजार (महिला आरक्षित) से सुमित्रा देवी, अनुशिका अग्रवाल, पूजा और भाजपा प्रत्याशी अंशू मैदान में हैं। वार्ड नंबर चार सुभाष बाजार (अनारक्षित) से संजय मोहन कंडवाल, वीरेंद्र और भाजपा प्रत्याशी अतुल चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन