फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Dugadda Municipality: Congress candidate Lakshmi Devi filed nomination for the post of President.

दुगड्डा नगर पालिका: अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस प्रत्याशी लक्ष्मी देवी ने कराया नामांकन

Sun, 29 Dec 2024 10:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
Dugadda Municipality: Congress candidate Lakshmi Devi filed nomination for the post of President.

विज्ञापन
कोटद्वार। चार वार्डों वाली दुगड्डा नगर पालिका के अध्यक्ष पद के लिए रविवार को कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में लक्ष्मी देवी ने नामांकन पत्र दाखिल किया। सभासद पद के लिए अब तक 13 नामांकन हो चुके हैं। भाजपा की ओर से चारों वार्डों में घोषित प्रत्याशियों ने भी नामांकन किए हैं। कांग्रेस की ओर से वार्ड सभासदों के लिए अभी प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की गई है।रविवार को अध्यक्ष पद के लिए हुए एक नामांकन को मिलाकर अभी तक दुगड्डा नगर पालिका में तीन लोग नामांकन कर चुके हैं। रविवार को कांग्रेस प्रत्याशी लक्ष्मी देवी पत्नी केदार निवासी कमला नेहरू मार्ग ने अपने समर्थकों सहित कोटद्वार तहसील पहुंचकर नामांकन दाखिल किया। सभासदों के लिए हुए कुल 13 नामांकनों में वार्ड एक से भगवंत सिंह बिष्ट, रेनू सुंद्रियाल, कृष्ण चंद्र व भाजपा प्रत्याशी प्रियंका शामिल हैं। वहीं वार्ड दो से कमला देवी, महेश्वरी और भाजपा प्रत्याशी के रूप आशा ने नामांकन भरा। वार्ड तीन से सुमित्रा देवी, अनुशिका अग्रवाल, पूजा और भाजपा प्रत्याशी अंशू ने नामांकन कराया। वार्ड चार से संजय मोहन कंडवाल और भाजपा प्रत्याशी अतुल ने नामांकन दाखिल किया। पालिकाध्यक्ष पद के लिए इससे पहले दो निर्दलीय प्रत्याशी भावना चौहान और शांति देवी शनिवार को नामांकन करा चुके हैं।




दुगड्डा नगर पालिका की रिटर्निंग आफिसर एसडीएम लैंसडौन शालिनी मौर्य ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए अब तक तीन प्रत्याशी नामांकन करा चुके हैं। सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed