फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Dugadda Municipality: 4 candidates for the post of President and 15 candidates for the post of Councilor got election symbols.

दुगड्डा नगर पालिका : अध्यक्ष पद के लिए 4 और सभासद के 15 प्रत्याशियों को मिले चुनाव चिह्न

Fri, 03 Jan 2025 11:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Dugadda Municipality: 4 candidates for the post of President and 15 candidates for the post of Councilor got election symbols.

विज्ञापन




चार वार्डों वाली दुगड्डा नगर पालिका के अध्यक्ष पद पर चार और सभासद पद के लिए 15 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। अध्यक्ष पद की रिटर्निंग अधिकारी एसडीएम लैंसडौन ने बताया कि शुक्रवार को सभी को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए गए हैं।

दुगड्डा नगर पालिका में अध्यक्ष पद पर भाजपा से अनीता गौड़ को पार्टी का चुनाव चिह्न कमल का फूल, कांग्रेस प्रत्याशी लक्ष्मी देवी को हाथ का पंजा आवंटित किया गया। निर्दलीय प्रत्याशी पूर्व पालिका अध्यक्ष भावना चौहान को केतली और निर्दलीय शांति बिष्ट को मोमबत्ती चुनाव चिह्न आवंटित किया गया।
विज्ञापन




इसी तरह चारों वार्डों में सभासद पद पर कुल 15 प्रत्याशी मैदान में हैं। जिसमें वार्ड नंबर एक धनीराम बाजार से भगवंत सिंह बिष्ट को केतली, रेनू सुंद्रियाल को बल्लेबाज, कृष्ण चंद्र को वायुयान व भाजपा प्रत्याशी प्रियंका को कमल का फूल चुनाव चिह्न मिला। इसी तरह वार्ड नंबर दो कमला नेहरू मार्ग से निर्दलीय कमला देवी को सिलिंडर, महेश्वरी को टाॅर्च, सुशीला देवी केतली और भाजपा प्रत्याशी आशा को कमल चुनाव चिह्न मिला। वार्ड नंबर तीन मोती बाजार (महिला आरक्षित) से निर्दलीय सुमित्रा देवी को केला, अनुशिका अग्रवाल को बिजली का खंभा, पूजा देवी को केतली और भाजपा प्रत्याशी अंशू को कमल चुनाव चिह्न मिला। वार्ड नंबर चार सुभाष बाजार (अनारक्षित) से निर्दलीय प्रत्याशी संजय मोहन कंडवाल को मोमबत्ती, वीरेंद्र को केतली और भाजपा प्रत्याशी अतुल को कमल चुनाव चिह्न मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed