फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Dugadda, Kot, and Pauri shine in football.

Kotdwar News: फुटबाल में दुगड्डा, कोट और पौड़ी ने लहराया परचम

Sun, 13 Sep 2026 06:57 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sun, 13 Sep 2026 06:57 PM IST
विज्ञापन
Dugadda, Kot, and Pauri shine in football.
कोटद्वार। शशिधर भट्ट राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम गाड़ीघाट में चल रही 76वीं जनपदीय शरदकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। अंडर-14 बालक वर्ग में दुगड्डा चैंपियन बना। अंतिम दिन फुटबाल के मुकाबले आकर्षण का केंद्र रहे। फुटबाल में दुगड्डा, कोट और पौड़ी ने परचम लहराया। पांच दिवसीय प्रतियोगिता में पौड़ी जिले के 15 विकासखंडों से करीब 1400 छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेलों में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

अंडर-14 बालक वर्ग के फाइनल में दुगड्डा ने पौड़ी को 1-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया। खिर्सू की टीम तीसरे स्थान पर रही। अंडर-17 बालक वर्ग के फाइनल में कोट और पौड़ी के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। निर्धारित समय तक दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर रहीं। ट्राई ब्रेकर में भी मुकाबला 5-5 से बराबर रहा। इसके बाद सडन डेथ में कोट के सारांश ने निर्णायक गोल कर टीम को 7-6 से जीत दिलाई। दुगड्डा तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

अंडर-19 बालक वर्ग में पौड़ी और पाबौ के बीच मुकाबला हुआ। पाबौ के अक्षित नेगी ने पहला गोल किया, जबकि पौड़ी की ओर से अर्जुन ने गोल कर बराबरी दिलाई। मैच के अंतिम क्षणों में आदित्य ने निर्णायक गोल कर पौड़ी को विजेता बना दिया। अंडर-17 बालिका वर्ग में कोट ने दुगड्डा को 2-0 से हराकर चैंपियनशिप जीती। वहीं, अंडर-19 बालिका वर्ग के फाइनल में पौड़ी और दुगड्डा आमने-सामने रहे। ट्राई ब्रेकर में पौड़ी ने दुगड्डा को 3-2 से हराकर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फुटबाल प्रतियोगिता के पर्यवेक्षक सुरेंद्र सिंह रावत रहे। चयनकर्ताओं और निर्णायकों में बृजमोहन भंडारी, राजेंद्र रावत, योगेंद्र पटवाल, जगमोहन बिष्ट और राकेश मोहन बलोधी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed