फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Dugadda-Dhumakot highway disrupted for six hours due to landslide

भूस्खलन होने से दुगड्डा-धुमाकोट हाईवे छह घंटे बाधित

Mon, 09 Mar 2020 10:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Dugadda-Dhumakot highway disrupted for six hours due to landslide
दुगड्डा-धुमाकोट स्टेट हाईवे पर दुगड्डा के समीप सोमवार सुबह अचानक पहाड़ी से मलबा आने से राजमार्ग करीब छह घंटे बाधित रहा। हाईवे बंद होने से लोगों को आवाजाही में दिक्कत हुई। दोपहर डेढ़ बजे मलबा हटने के बाद मार्ग पर यातायात बहाल हो सका।
विज्ञापन

सोमवार सुबह तड़के सात बजे दुगडडा में वन विभाग के चेक पोस्ट और नर्सरी के पास पहाड़ी दरकनी लगी। भूस्खलन जारी रहने से सुरक्षा की दृष्टि से सड़क के दोनों ओर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई। इससे मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर लोनिवि दुगड्डा की जेसीबी मौके पर पहुंची और मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया गया। लोनिवि दुगड्डा के सहायक अभियंता अजीत सिंह गुसाईं ने बताया कि दोपहर डेढ़ बजे मार्ग पर से मलबा हटाकर यातायात बहाल कर दिया गया है। पालिका के सभासद दीपक ध्यानी, धर्मेंद्र कुमार, स्थानीय निवासी मनमोहन कंडवाल, विमला देवी का कहना है कि सड़क पर 80 के दशक में मार्ग के निर्माण के दौरान से ही लगातार भूस्खलन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed