फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Due to power failure, the night was spent in darkness, heat and humidity, more than 200 families remained troubled.

Kotdwar News: बिजली गुल होने से अंधेरे, गर्मी और उमस में कटी रात, परेशान रहे 200 से अधिक परिवार

Mon, 29 Jul 2024 10:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2024 10:30 PM IST
विज्ञापन
Due to power failure, the night was spent in darkness, heat and humidity, more than 200 families remained troubled.

विज्ञापन
सतपुली। नगर क्षेत्र के बड़े हिस्से में फाल्ट से रविवार रात करीब दस बजे बिजली गुल हो गई। गर्मी और उमस के चलते करीब 200 से अधिक परिवार बेहाल हो गए। आलम यह रहा कि कई लोग रात को छतों पर टहलते रहे। विद्युत आपूर्ति सोमवार सुबह 11 बजे बहाल हुई, तब लोगों ने राहत की सांस ली। निगम के अधिकारियों का कहना है कि हंस अस्पताल के पास स्थित ट्रांसफार्मर से सतपुली की ओर आने वाली लाइनों में फाल्ट से समस्या उत्पन्न हुई।

रविवार को नगर क्षेत्र के अपर बाजार, कांवेंट स्कूल के पास के मोहल्ला और पेट्रोल पंप मोहल्ले के सैकड़ों घरों में रात दस बजे विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। फाल्ट से इन क्षेत्रों में लो वोल्टेज हो गया। इससे विद्युत उपकरण काम ही नहीं कर रहे थे। वहीं प्रभावित क्षेत्रों के घरों में पंखे और कूलर शोपीस बनकर रह गए। नगरवासी मनीष रौतेला, अनिल खुगशाल, कन्हैया बडोला, संगीता रावत, सरिता रावत और कुलदीप सिंह रौतेला का कहना है कि एक पखवाड़े से बारिश नहीं होने से उमसभरी गर्मी से बेहाल लोगों को बिजली के अभाव में रात काटना भारी पड़ गया। ग्रामीण देर रात तक घरों की छतों पर टहलते रहे। कुछ ग्रामीणों ने छतों पर सोने की कोशिश की, लेकिन मध्यरात्रि 12 बजे से शुरू हुई बूंदाबांदी से वे घर की छतों पर भी नहीं टहल पाए। गर्मी और उमस से परेशान लोगों ने बमुश्किल जैसे-तैसे रात गुजारी। यूपीसीएल, उपखंड सतपुली के अवर अभियंता कालूराम ने बताया कि हंस अस्पताल के पास स्थित ट्रांसफार्मर से सतपुली की ओर आने वाली लाइनों में फाल्ट आने से समस्या पैदा हुई। सोमवार सुबह 11 बजे तक विद्युत लाइनों को ठीक कर नगर क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई है। बिजली आने से लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed