{"_id":"583db5234f1c1b0e1ede60f6","slug":"drunken-master-beating-in-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत गुरुजी की अस्पताल में धुनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में धुत गुरुजी की अस्पताल में धुनाई
ब्यूरो/अमर उजाला श्रीनगर
Updated Tue, 29 Nov 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशे की हालात में बेस अस्पताल में घुसना एक गुरुजी को भारी पड़ गया। गुरुजी को मार तो पड़ी ही, साथ ही कई घंटे पुलिस चौकी में भी गुजारने पड़े। एक मरीज के परिजन ने गुरुजी पर सोने की चेन चुराने का आरोप भी लगाया। हालांकि बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
सोमवार रात को नशे में धुत्त एक व्यक्ति बेस अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में घुस गया। जहां उसने अस्पताल में भर्ती एक महिला के सामान के साथ छेड़छाड़ की। यह देख महिला के बेटों ने उसे पकड़ लिया।
अस्पताल के गार्ड और महिला के बेटे उसे पुलिस चौकी ले आए। चौकी आकर पता चला कि उक्त व्यक्ति रुद्रप्रयाग जिले के किसी विद्यालय में अध्यापक हैं। महिला के बेटों ने पहले गुरुजी पर मोबाइल फोन चोरी का आरोप लगाया, लेकिन जब दोनों फोन गुरुजी के पाए गए तो उन्होंने आरोप लगाया कि मां की सोने की चेन भी गायब है।
विज्ञापन
वहीं पुलिस का कहना था कि वार्ड में घुसने के तत्काल बाद महिला के बेटों ने उसे पकड़ लिया। तलाशी भी उन्होंने ही ली। ऐसे में चेन कहां जा सकती है? मंगलवार दोपहर तक दोनों पक्षों में यही विवाद चलता रहा। अंत में दोनों पक्षों में पुलिस चौकी से बाहर समझौता हो गया।