{"_id":"6772d3eb6ab320d55404e670","slug":"drums-were-played-throughout-the-day-and-supporters-danced-throughout-the-day-regarding-the-nomination-along-with-the-demonstration-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-582436-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: प्रदर्शन के साथ हुए नामांकन को लेकर दिनभर बजे ढोल नगाड़े, झूमे समर्थक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: प्रदर्शन के साथ हुए नामांकन को लेकर दिनभर बजे ढोल नगाड़े, झूमे समर्थक
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। नगर निगम चुनाव को लेकर नामांकन के अंतिम दिन सोमवार को कोटद्वार तहसील में दिनभर प्रदर्शन और ढोल-नगाड़े बजते रहे। अंतिम दिन सबसे पहले बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी महेश नेगी ने समर्थकों के साथ मेयर पद के लिए नामांकन कराया। इस मौके पर बीएसपी के जिलाध्यक्ष विकास आर्य भी मौजूद रहे।
इसके बाद भाजपा के बागी गजेंद्र मोहन धस्माना ने अपने समर्थकों के साथ निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मेयर पद के लिए अपना नामांकन कराया। पूर्व सैनिक गोपाल कृष्ण बड़थ्वाल ने भी तहसील पहुंचकर नामांकन किया। पूर्व सैनिक महेंद्रपाल सिंह रावत ने समर्थकों के साथ शक्ति प्रदर्शन करने के बाद निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन का पर्चा दाखिल किया। वहीं, भाजपा प्रत्याशी शैलेंद्र सिंह रावत ने पार्षद प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं के साथ नगर में शक्ति प्रदर्शन के साथ नामांकन किया। इस मौके पर लैंसडौन के विधायक महंत दिलीप रावत, मंडी समिति के निवर्तमान अध्यक्ष सुमन कोटनाला, शैलेंद्र सिंह बिष्ट गढ़वाली, भाजपा जिलाध्यक्ष बीरेंद्र रावत, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विपिन कैंथोला और मोहन सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
अंत में कांग्रेस प्रत्याशी रंजना रावत ने समर्थकों के साथ तहसील पहुंचकर नामांकन कराया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष विनोद डबराल, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष रश्मि पटवाल, रमेशचंद्र खंतवाल, बलवीर सिंह रावत, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह बिष्ट, महिला कांग्रेस की महानगर अध्यक्ष सुधा असवाल, रघुवीर बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
.
कांग्रेस प्रत्याशी को पुलिस ने कुछ देर के लिए रोका
सोमवार दिन में करीब दो बजे भाजपा प्रत्याशी शैलेंद्र सिंह रावत अपने समर्थकों के साथ एसडीएम कोर्ट कार्यालय में मेयर पद के लिए पर्चा दाखिल कर रहे थे। इस दौरान तहसील भवन के गेट पर भाजपा कार्यकर्ता उनके पक्ष में नारेबाजी कर रहे थे। इस बीच कांग्रेस प्रत्याशी रंजना रावत भी समर्थकों के साथ नामांकन कराने तहसील पहुंच गईं। पुलिस ने दो पार्टियों के कार्यकर्ताओं के बीच कोई टकराव की आशंका और सुरक्षा की दृष्टि से रंजना को कुछ देर के लिए बाहर ही रोक दिया। भाजपा प्रत्याशी शैलेंद्र रावत के नामांकन कराने के बाद पुलिस ने कांग्रेस प्रत्याशी रंजना को नामांकन के लिए भीतर भेज दिया।
नगर पालिका दुगड्डा: भाजपा प्रत्याशी अनीता गौड़ ने कराया नामांकन
सोमवार को नामांकन के अंतिम दिन दुगड्डा से पालिकाध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी अनीता गौड़ ने समर्थकों के साथ कोटद्वार तहसील पहुंचकर नामांकन कराया। इस दौरान उनके समर्थक शक्ति प्रदर्शन के साथ उनके पक्ष में नारेबाजी करते रहे।