फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Drug smugglers' property worth Rs 25 lakh sealed

Kotdwar News: नशा तस्करों की 25 लाख रुपये की संपत्ति सील

Sun, 10 May 2026 06:55 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sun, 10 May 2026 06:55 PM IST
विज्ञापन
Drug smugglers' property worth Rs 25 lakh sealed
89.81 किलोग्राम गांजा खेप प्रकरण में लैंसडौन पुलिस ने की कार्रवाई
विज्ञापन


नशा तस्कर और सप्लायर्स समेत सात आरोपी मामले में जा चुके हैं जेल
कोटद्वार। लैंसडौन कोतवाली पुलिस ने डेरियाखाल-रिखणीखाल मार्ग पर 89.81 किलोग्राम गांजा पकड़े जाने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए नशा तस्करों की 25 लाख रुपये की संपत्ति सील कर दी है। पुलिस इस प्रकरण में नशा तस्करों, सप्लायर्स समेत कुल सात आरोपियों को जेल भेज चुकी है।
कोतवाल रमेश तनवार ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने विगत 12 मार्च को चेकिंग के दौरान डेरियाखाल-रिखणीखाल मार्ग पर 89.81 किग्रा. गांजा बरामद किया था। मामले में मुकदमा दर्ज कर नशा तस्करों समेत सप्लाई में शामिल सात आरोपियों को जेल भेज चुकी है। विवेचना अधिकारी द्वारा की जा रही जांच में आरोपियों की काफी संपत्ति नशे के कारोबार से अर्जित होना पाया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने इन अवैध संपत्तियों को जब्त करने के लिए भारत सरकार के कार्यालय सक्षम प्राधिकरण व प्रशासक नई दिल्ली न्याय निर्णायक प्रधिकारी को धारा-68 (एफ) एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट भेजी थी। रिपोर्ट सही पाए जाने पर संबंधित आरोपियों की करीब 23 लाख रुपये मूल्य की पांच कारें और बैंक में जमा 2.07 लाख रुपये की धनराशि को सीज/जब्त करने के आदेश दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

.
यह है मामला
लैंसडौन पुलिस एवं सीआईयू टीम द्वारा 12 मार्च को चलाए गए चेकिंग अभियान में डेरियाखाल-रिखणीखाल मार्ग पर दो वाहनों की तलाशी के दौरान वाहन चालक यशवंत सिंह की कार से कुल 59.39 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ था जबकि वाहन चालक लव कुमार की कार से 30.42 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ था। पुलिस गांजे की तस्करी में जुटे सात आरोपियों को गिरफ्तार कर पूर्व में जेल भेज चुकी है। गिरफ्तार आरोपियों में लव कुमार, यशवंत सिंह नेगी, महिपाल सिंह, बिट्टू सैनी, राजेंद्र सिंह, जगत सिंह व स्वरूप नौटियाल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed