{"_id":"58e523ab4f1c1bc06e5b6c3c","slug":"driver-dies-in-auto-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन दुर्घटना में चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन दुर्घटना में चालक की मौत
/ब्यूरो/ अमर उजाला, कोटद्वार
Updated Wed, 05 Apr 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
मंगलवार रात धुमाकोट-भौंन मोटर मार्ग पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने घायल को रामनगर चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष अमरजीत सिंह रावत ने बताया कि मंगलवार को रात करीब नौ बजे ग्राम भटेरा (धुमाकोट) निवासी अनंतपाल (38) पुत्र गबर सिंह भौंन से पिकअप वाहन से सामान उतारकर अपने घर वापस जा रहा था।
विज्ञापन
इसी दौरान धुमाकोट-भौंन मोटर मार्ग पर उसका वाहन अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे खाई में जा गिरा। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों के सहयोग से उसे खाई से निकालकर अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन