फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Drinking water supply stopped due to drying up of the source, crisis in more than 12 villages for nine days

Kotdwar News: स्रोत सूखने से पेयजल आपूर्ति ठप, 12 से अधिक गांवों में नौ दिनों से संकट

Sun, 23 Jun 2024 06:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sun, 23 Jun 2024 06:42 PM IST
विज्ञापन
Drinking water supply stopped due to drying up of the source, crisis in more than 12 villages for nine days
2000 कर आबादी पांच किमी दूर स्रोतों से ला रही पानी
विज्ञापन

जल्द पेयजल आपूर्ति सुचारु नहीं होने पर आंदोलन की दी चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटद्वार। रिखणीखाल ब्लॉक के अंतर्गत स्रोत सूखने से अंदरसौं पंपिंग पेयजल योजना ठप पड़ी है। ऐसे में करीब 12 से अधिक गांवों में पिछले नौ दिनों से पेयजल संकट बना है। स्थिति यह है कि ग्रामीण पांच किमी. दूर स्रोतों से सिर पर पानी ढोने के लिए मजबूर हैं। जब स्रोतों से पानी पूरा नहीं पड़ रहा है तो टैंकर मंगाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी यदि जल्द पेयजल आपूर्ति सुचारु नहीं हुई तो आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
पूर्व जिला पंचायत सदस्य रमेश रावत, ग्राम प्रधान शोभा देवी, मनवर सिंह, पूर्व प्रधान दिनेश सिंह, देवेंद्र सिंह, हरी सिंह, मनवर सिंह आदि ने बताया कि उनेरी, पलीगांव, अंदरसौं, नयेड़ी, घेड़ी, मजूली, कोलागाड, ढाबखाल, डाबरी वल्ली, डाबरी पल्ली समेत आसपास के कई गांवों में अंदरसौं पंपिंग पेयजल योजना से आपूर्ति होती है। मगर पिछले नौ दिनों से पेयजल योजना ठप पड़ी है। ऐसे में 2000 की आबादी पेयजल संकट झेल रही है।
विज्ञापन

कहा कि सभी स्थानीय स्रोत सूख चुके हैं जिससे ग्रामीणों को पांच किमी. दूर स्थित स्रोत से सिर पर पानी ढोकर लाना पड़ रहा है। या फिर टैंकर मंगाकर काम चलाना पड़ रहा है। कहा कि विभागीय अधिकारियों को कई बार अवगत कराने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
पेयजल योजना के मोटर की बैरिंग खराब होने के कारण पेयजल आपूर्ति नहीं हो पा रही थी। बैरिंग को ठीक करा लिया गया है। टैंक को भरने के बाद सोमवार से प्रभावित गांवों में पेयजल आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी। फिलहाल व्यवस्था के तौर पर टैंकरों से भी पेयजल आपूर्ति की जा रही है। - किरन कुमार, जेई जल संस्थान कोटद्वार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed