{"_id":"57715b1b4f1c1ba32c79a7b8","slug":"drinking-water-has-to-put-junk","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंक लगा पानी पीना पड़ रहा है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंक लगा पानी पीना पड़ रहा है
ब्यूरो/अमर उजाला पौड़ी
Updated Mon, 27 Jun 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नलों से जंक लगा पानी आने से लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। लोग बाल्टियों और अन्य बर्तनों में पानी एकत्र कर रखते हैं लेकिन उसमें सिल्ट जमा हो जाती है। जल संस्थान साफ पानी सप्लाई नहीं कर पा रहा।
विज्ञापन
सीधे नल से पानी का इस्तेमाल करने में लोग बच रहे हैं। बाल्टियों एवं अन्य बर्तनों में पानी एकत्र करके उसे पीने और अन्य दैनिक कार्यों में इस्तेमाल में लाया जा रहा है। बाल्टियों में पानी भरने में थोड़ी देर में ही सिल्ट जमा हो रही है। जल संस्थान लोगों को पीने का साफ पानी सप्लाई नहीं कर पा रहा है। इधर, जल संस्थान गंदा पानी आने के पीछे नानघाट पेयजल योजना से जुड़े पाइपों में जंक लगना कारण बता रहा है।
विज्ञापन
पीला पानी आ रहा है
पौड़ी गांव निवासी विपुल चंदोला ने बताया कि पानी का रंग पीला आ रहा है। बाल्टी में भरने पर थोड़ी देर में गाद बैठ रही है। पानी सीधे पीने लायक नहीं आ रहा है। डिप्टी धारा निवासी अमृता रावत ने बताया कि सीधे नल पर सब्जी नहीं धो सकते हैं।
विज्ञापन
तिमली गांव निवासी जगदंबा ने बताया कि उनके यहां भी पानी गंदा आ रहा है। पहले नानघाट का पानी बंद होने के कारण तीन दिन में पानी आ रहा था अब पीला आ रहा है। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता पीके सैनी ने बताया कि नानघाट पेयजल योजना से पानी में आयरन की मात्रा अधिक आ रही है। जल संस्थान की लैब में जांच कराई है। पानी पीने में स्वास्थ्य के हानिकारक नहीं है।