फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Drinking water crisis in 24 villages for three days

24 गांवों में तीन दिन से पेयजल संकट

Thu, 13 May 2021 10:25 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 10:25 PM IST
विज्ञापन
Drinking water crisis in 24 villages for three days
यमकेश्वर ब्लाक के अंतर्गत हिंवल नदी पर बनी परंदा पंपिंग पेयजल योजना ठप होने से 24 गांवों में पेयजल संकट पैदा हो गया है।
विज्ञापन

80 के दशक में यमकेश्वर ब्लाक के दो दर्जन से अधिक गांवों के लिए हिंवल नदी पर परंदा पंपिंग पेयजल योजना के निर्माण को स्वीकृति मिली थी। जल निगम ने योजना का निर्माण और कई साल तक संचालन करने के बाद वर्ष 2011 में अन्य योजनाओं की तरह इस योजना को भी जल संस्थान को हस्तांतरित कर दी, लेकिन इसकी बाद मरम्मत और रखरखाव के अभाव में पेयजल योजना जर्जर हो गई है। वर्तमान में स्थिति यह है कि सरवाल रौड़ गांव में गत कई माह से पेयजल की आपूर्ति नहीं हो रही है।
वहीं, बीते मंगलवार को डांगी में बनी पेयजल योजना के मेन टैंक पर आईपीएस फर्स्ट की मोटर फुंकने से डांगी, परंदा, पठोला, खोबरा, थनूर, भृगुखाल, डांडा बिनक, बंचूरी, रावत गांव, बगोडगांव, ढुंगा अकरा, सकरा, धार, चोपड़ा, रिखेड़ा और ढुंगा गांवों पेयजल आपूर्ति ठप पड़ी है। क्षेत्र के विजय लखेड़ा और मनोज लखेड़ा ने बताया कि योजना का संचालन सुचारु करने की मांग की।
विज्ञापन

पूर्व विधायक शैलेंद्र सिंह रावत ने कहा कि वे ईई को आपूर्ति सुचारु करने के लिए कह चुके हैं, लेकिन समस्या जस की तस है।
डांगी गांव में मुख्य टैंक की आईपीएस फर्स्ट की मोटर फुंकने के कारण पेयजल की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। पंप को ठीक कर जल्द क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-देवकी नंदन जोशी, सहायक अभियंता जल संस्थान कोटद्वार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed