फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Dr. crucial role in education. Nautiyal of

शिक्षा के क्षेत्र में अहम योगदान रहा डा. नौटियाल का

Wed, 21 Dec 2016 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला पौड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला पौड़ी Updated Wed, 21 Dec 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
Dr. crucial role in education. Nautiyal of
कोठला गांव में पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री डा. शिवानंद नौटियाल की मूर्ति के अनावरण - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री गंगवार ने बुधवार को जिले के पाबौ ब्लाक में पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री डा. शिवानंद नौटियाल के पैतृक गांव कोठला में उनकी उनकी मूर्ति का मंत्रोच्चारण के साथ अनावरण किया। उन्होंने डा. नौटियाल के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उनके कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में उनका अहम योगदान रहा है।
विज्ञापन


अविभाजित उत्तर प्रदेश में शिक्षा मंत्री रहते हुए उन्होंने उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में कई स्कूल कालेजों की स्थापना की।  जनसभा की अध्यक्षता डा. शिवानंद नौटियाल की वयोवृद्ध पत्नी मीना देवी नौटियाल ने की। उन्होंने डा. नौटियाल के पैतृक गांव कोठला में उनके पति की मूर्ति स्थापित करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। गढ़वाल सांसद बीसी खंडूड़ी ने कहा कि वे फौजी हैं।
विज्ञापन


उन्हें पता है कि सर्जिकल स्ट्राइक जैसा कदम कितना कठिन होता है। प्रधानमंत्री मोदी ने इस कठिन काम को करके दिखाया। उन्होंने कहा कि गढ़वाल के लोगों में काबिलियत है इसीलिए यहां से पांच पांडव देश के उच्च पदों पर विराजमान होकर देश सेवा के काम कर रहे हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता डा. धन सिंह रावत ने कहा कि कांग्रेस ने स्व. शिवानंद नौटियाल के नाम का खूब इस्तेमाल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनसभा में विभिन्न संगठनों से जुड़े 51 लोग भाजपा में शामिल हुए। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री संतोष गंगवार ने उनका माल्यार्पण करके स्वागत किया। जनसभा और स्वाभिमान रैली में सामाजिक कार्यकर्ता सुरेंद्र प्रसाद नौटियाल, मातबर सिंह रावत, पूर्व विधायक बृजमोहन कोटवाल, दिव्य नौटियाल, संजय नौटियाल, जिला प्रभारी महेंद्र भट्ट, जिला मीडिया प्रभारी सुधीर उनियाल आदि भी मौजूद थे।

गौचर। केंद्रीय राज्य मंत्री संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि केंद्र सरकार का नोटबंदी का फैसला आम जनता के हित में है। इसके दूरगामी परिणाम होंगे। बीआरओ आफिसर मेस में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में केंद्रीय राज्य मंत्री ने केंद्र सरकार की योजनाएं गिनाते हुए सर्जिकल स्ट्राइक तथा नोट बंदी के फैसले को केंद्र सरकार का साहसिक निर्णय बताया।

बुुधवार अपराह्न केंद्रीय राज्य मंत्री का हेलीकॉप्टर ईंधन भरने के लिए गौचर पहुंचा था। गंगवार का हवाई पट्टी पहुंचने पर भाजपाइयों ने इनका स्वागत किया। इसके बाद बीआरओ ऑफिसर मेस में हुई औपचारिक बैठक में गंगवार ने कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव जीतने के टिप्स दिए। साथ में पहुंचे गढ़वाल सांसद भुवन चंद्र खंडूड़ी ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार का बोलबाला है और प्रदेश का मुखिया स्वच्छ छवि का होना चाहिए।


इस मौके पर पूर्व विधायक अनिल नौटियाल, जिलाध्यक्ष मोहन थपलियाल, जिला महामंत्री पंकज डिमरी, मंडल अध्यक्ष महिपाल नेगी, अनिल नेगी, दिनेश बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed