फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Dowry killer husband and father-in-law arrested

विवाहिता की मौत का मामला: दहेज हत्यारोपी पति और ससुर गिरफ्तार

Sun, 05 Jul 2020 10:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Dowry killer husband and father-in-law arrested
कोटद्वार। विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत का मामला राजस्व पुलिस से रेगुलर पुलिस को ट्रांसफर हो गया है। पुलिस ने दहेज हत्या के आरोप में विवाहिता के पति और ससुर को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

मामला जाखणीखाल तहसील स्थित बिचला ढांगू-2 के गांव हथनूड़ (कुठार) का है। यहां बीती 14 जून को विवाहिता संगीता देवी पत्नी संजय कुमार की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। राजस्व पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया था। ससुरालियों ने राजस्व पुलिस और मायके पक्ष से संगीता के जहर खाकर जान देने की बात कही थी।
विज्ञापन

मामले में बीती 16 जून को मृतका के पिता सुरेंद्र प्रसाद ग्राम बिलखेत, कल्जीखाल ब्लॉक की ओर से तहरीर दी गई। इसमें उन्होंने संगीता के ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्व पुलिस ने तहरीर के आधार पर मृतका के पति संजय कुमार, ससुर मनोज कुमार, सास रूमाली देवी, देवर अमित कुमार, ननद प्रियंका और नीलम के खिलाफ मामला दर्ज किया। बीती 17 जून को राजस्व पुलिस ने डीएम से इस मामले को रेगुलर पुलिस को सौंपने की संस्तुति की।

इसके बाद मामला रेगुलर पुलिस को सौंप दिया गया। मामले की जांच सीओ कोटद्वार अनिल जोशी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि तीन जुलाई को दहेज हत्या के आरोप में मृतका के पति और ससुर को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed