फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Double murder accused arrested by law

दोहरे हत्याकांड का आरोपी कानून की गिरफ्त में

Sun, 14 Aug 2016 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला काोटद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला काोटद्वार Updated Sun, 14 Aug 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
 Double murder accused arrested by law
हत्‍या - फोटो : अमर उजाला

कोटद्वार। पौड़ी जिले के रिखणीखाल ब्लाक के तोल्यूडांडा में अपने चचेरे भाई और भाभी की धारदार हथियार से हत्या करने के आरोपी सुरेंद्र सिंह ने रविवार सुबह रिखणीखाल थाने में खुद को कानून के हवाले कर दिया। मामला राजस्व पुलिस क्षेत्र का होने के कारण थाना पुलिस ने उसे राजस्व पुलिस के हवाले कर दिया। राजस्व पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर तोल्यूडांडा गांव में घटनास्थल पर ले गई, जहां उसने दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया था। राजस्व पुलिस उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार को बरामद करने के प्रयास में जुट गई है।

विज्ञापन

 शनिवार दिन में दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी सुरेंद्र सिंह घर से फरार होकर रातभर पैदल चलने के बाद रविवार सुबह रिखणीखाल थाने जा पहुंचा। आरोपी ने पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी देते हुए सुरक्षा मांगी। थानाध्यक्ष आरएस नेगी ने बताया कि आरोपी को राजस्व पुलिस के हवाले कर दिया गया है। प्रभारी कानूनगो कुलदीप सिंह रावत और क्षेत्रीय पटवारी मो. नासिर की अगुवाई में राजस्व टीम ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। इस मामले में पूर्व प्रधान देवेंद्र सिंह रावत ने राजस्व पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

रिखणीखाल थाने में मौजूद हत्यारोपी सुरेंद्र सिंह के चेहरे पर कोई शिकन नहीं थी। उसे अपने किए अपराध पर कोई पछतावा नहीं है। उसने बताया कि मृतक पति-पत्नी उनके साथ आए दिन गाली गलौच और विवाद करते रहते थे। उधर, खोल्यूडांडा के उमेदूबाखल में ग्रामीणों ने राजस्व पुलिस को बताया कि आरोपी सुरेंद्र सिंह ने उन्हें गांव के रास्ते पर मारा था। बाद में वह वहां से खींचकर अपने आंगन में ले आया। वहां से भी राजस्व टीम ने घटनास्थल से खून के नमूने एकत्र किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार सुबह राजस्व पुलिस की एक टीम मृतक पति-पत्नी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए कोटद्वार ले आई। पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव उनके बेेटे दीपक और राकेश के सुपुर्द कर दिए गए। मृतक प्रेम सिंह का बड़ा बेटा दीपक उत्तराखंड पुलिस में कांस्टेबल है। उसने हत्यारोपी और उनके परिवार से खतरा की आशंका जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed