फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   'Don't use single use plastic'

‘सिंगल यूज प्लास्टिक का न करें इस्तेमाल’

Thu, 07 Oct 2021 09:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 09:54 PM IST
विज्ञापन
'Don't use single use plastic'
नेहरू युवा केंद्र संगठन (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) के निर्देशन में चल रहे स्वच्छ भारत कार्यक्रम के तहत कोटद्वार क्षेत्र में प्लास्टिक कचरा एकत्रित कर लोगों को जागरूक किया गया। केंद्र से जुड़े स्वयंसेवियों ने श्रीसिद्धबली मंदिर परिसर कोटद्वार और इससे सटे पार्क से प्लास्टिक कचरा उठाया और लोगों से सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने की अपील की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पार्षद सौरभ नौडियाल और नेहरू युवा केंद्र के अधिकारी शैलेश भट्ट ने कहा कि प्लास्टिक का उपयोग पूरी तरह से प्रतिबंधित होना चाहिए। पूरा देश सिंगल यूज प्लास्टिक की वजह से परेशान है। प्लास्टिक कचरे के निस्तारण के लिए नेहरू युवा केंद्र की ओर से जिले के ऐतिहासिक स्थलों बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन, सार्वजनिक स्थलों, शैक्षणिक संस्थानों, प्राकृतिक पेयजल स्रोतों, चिकित्सालयों, विभिन्न कार्यालय परिसरों में स्वच्छता अभियान चलाकर उसके आसपास जमा हुए प्लास्टिक के कचरे को रिसाइक्लिंग के लिए भेजा जाएगा। प्लास्टिक के कचरे की रिसाइक्लिंग की जिम्मेदारी जिला पंचायतराज विभाग ने ली है। कार्यक्रम का संचालन ललित मोहन सती ने किया। कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र के विभिन्न युवा मंडलों काशीरामपुर, शिवपुर, लोकमणीपुर आदि के सदस्य रवि कश्यप, पंकज नेगी, रितिक तोमर, दिग्विजय सिंह, अजय कश्यप, विशाल कश्यप, नितीश पोखरियाल, शुभम डोबरियाल और आशीष बिडालिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed