फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   'Don't sit on any ride without a mask'

‘बिना मास्क के किसी भी सवारी को न बैठाएं’

Sun, 09 Jan 2022 10:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 10:09 PM IST
विज्ञापन
'Don't sit on any ride without a mask'
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए कोटद्वार पुलिस की ओर से टैक्सी यूनियन, ऑटो यूनियन, बस यूनियन, वेडिंग प्वाइंट स्वामी और नगर निगम के अधिकारियों एवं पदाधिकारियों की बैठक की गई। बैठक में सभी यूनियनों से जुड़े पदाधिकारियों को कारोना नियमों का सख्ती के साथ पालन करने के निर्देश दिए गए। कहा गया कि बिना मास्क के किसी भी सवारी को न बैठाएं। चेताया गया कि कोरोना नियमों का पालन नहीं होने पर आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कोतवाली में आयोजित बैठक में नगर आयुक्त केएस नेगी ने कहा कि सभी वाहन स्वामी अपने वाहनों में नो मास्क नो एंट्री का स्टीकर चस्पा कर दें। बिना मास्क के किसी भी सवारी को यात्रा न करने दें और मास्क न होने की स्थिति में उन्हें मास्क दें। उन्होंने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को भी बिना मास्क के आने वाले ग्राहकों को मास्क पहनने के लिए जागरूक करने के निर्देश दिए। सीओ जीएल कोहली ने सभी वाहन संघों से यात्री वाहनों में 50 प्रतिशत सवारियां, वेडिंग प्वाइंट के स्वामियों से विवाह समारोह में 50 प्रतिशत से अधिक लोगों को न आने देने और समारोह स्थल पर मास्क पहनने के लिए जागरूकता पोस्टर लगाने के निर्देश दिए। कोतवाल विजय सिंह ने सभी पदाधिकारियों को अपने कर्मचारियों और सदस्यों की बैठक लेकर नियमों की जानकारी देने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जीप टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष अमरदीप सिंह रावत समेत सभी परिवहन संगठनों के पदाधिकारी, वेडिंग प्वाइंट के संचालक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed