{"_id":"672e48886ddf32afb80943af","slug":"domestic-gas-was-being-used-in-business-fine-imposed-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-542861-2024-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: कारोबार में हो रहा था घरेलू गैस का उपयोग, अर्थदंड वसूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: कारोबार में हो रहा था घरेलू गैस का उपयोग, अर्थदंड वसूला
विज्ञापन
दुगड्डा (कोटद्वार)। खाद्य सुरक्षा अधिकारी एवं गैस एजेंसी प्रबंधक ने आकस्मिक निरीक्षण कर कुछ जगहों पर घरेलू गैस के दुरुपयोग का मामला पकड़ा। व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर घरेलू सिलिंडर का प्रयोग होने पर संबंधित कारोबारियों से अर्थदंड वसूला गया।
शुक्रवार को आमसौड़ से दुगड्डा नगर क्षेत्र तक क्षेत्रीय खाद्य सुरक्षा अधिकारी केसी बौंठियाल के साथ टीम ने होटल, ढाबे व रेस्टोरेंट में आकस्मिक निरीक्षण किया। 16 प्रतिष्ठानों के निरीक्षण में तीन प्रतिष्ठानों पर घरेलू गैस सिलिंडर का उपयोग पाया गया। तीनों प्रतिष्ठान संचालकों के खिलाफ चालान की कार्रवाई करते हुए 2,300 रुपये अर्थदंड वसूला गया।
इस संबंध में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी केसी बौंठियाल ने बताया कि तीन प्रतिष्ठानों के स्वामियों से अर्थदंड वसूला गया है। उन्हें भविष्य में घरेलू सिलिंडर का व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में प्रयोग न करने की हिदायत दी गई है। आकस्मिक निरीक्षण में दुगड्डा गैस एजेंसी के प्रबंधक युद्धवीर सिंह नेगी, खाद्य विभाग की कनिष्ठ सहायक सपना बिष्ट, जय और मुकेश आदि मौजूद रहे। संवाद