{"_id":"5775432d4f1c1b454879b337","slug":"dog-trying-to-bite-implicated-guldar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुत्ते को निवाला बनाने के चक्कर में फंसा गुलदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुत्ते को निवाला बनाने के चक्कर में फंसा गुलदार
अमर उजाला ब्यूरो देवप्रयाग।
Updated Thu, 30 Jun 2016 09:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में स्थित पेट्रोल पंप के समीप बुधवार रात एक गुलदार कुत्ते का पीछा करता हुआ घर में घुस गया। कुत्ते को निवाला बनाने के चक्कर में गुलदार कमरे में कैद हो गया। गनीमत यह रहा है कि गर्मी की वजह से अंदर सो रहा एक युवक घटना से कुछ देर पहले ही दूसरे कमरे में चला गया था। भवन स्वामी के दरवाजा खोलने पर गुलदार भाग गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, बुधवार रात को पेट्रोल पंप के समीप रह रहे शिक्षक रघुनाथ सिंह का पालतु कुत्ता अचानक जोर-जोर से भौंकने लगा। आवाज सुनकर उनकी मां मुनि देवी कमरे से बाहर आई। स्टोर रूम से कुत्ते की आवाज सुनाई देने पर जैसे ही उन्होंने दरवाजा खोला, बुरी तरह से लहूलुहान कुत्ता तेजी से बाहर की ओर भाग गया। जैसे ही वह कुछ समझ पाती, तभी कमरे के अंदर से एक गुलदार निकला। गुलदार कुछ देर रघुनाथ और उनकी पत्नी के सामने खड़ा रहा और जंगल की ओर भाग गया। गुुलदार को सामने देखकर सबके होश उड़ गए।
विज्ञापन
रघुनाथ ने बताया कि स्टोर रूम में उनका छोटा भाई गौरव सोया था। गर्मी के कारण वह दूसरे कमरे में चला गया था। कुत्ता घर के आंगन में खुला था। जिसके चलते गुलदार उसको मारने के लिए घर में घुस गया। जब कुत्ता बचने के लिए कमरे में घुसा तो गुलदार भी अंदर घुस गया। इसी दौरान स्टोर रूम का गेट बंद हो गया। इससे दोनों अंदर फंस गए। इधर, वन दारोगा तुलसीदास ने बताया कि पेट्रोल पंप की ओर 2 वन रक्षकों को गश्त पर लगाया गया है। उन्होंने लोगों से रात के वक्त सावधानी बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन