{"_id":"57e16da44f1c1b1539a82553","slug":"dm-loan-deposit-ratio-is-less-strict","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋण जमा अनुपात कम रहने पर डीएम सख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋण जमा अनुपात कम रहने पर डीएम सख्त
ब्यूरो/अमर उजाला पौड़ी
Updated Tue, 20 Sep 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास भवन सभागार में जिला समन्वय समिति की बैठक जिलाधिकारी चंद्रेशखर भट्ट की अध्यक्षता में हुई। जून 2016 तिमाही के आंकड़ों की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने ऋण जमा अनुपात बढ़ाए जाने के लिए सभी बैंकर्स को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
उन्होंने इस वित्तीय वर्ष में मात्र 25.15 प्रतिशत रहे ऋण जमा अनुपात पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि कम से कम 30 प्रतिशत तक वृद्धि अवश्य होनी चाहिए। उन्होंने बैंकर्स की ओर से की गई पिछली प्रगति पर भी असंतोष व्यक्त किया।
विज्ञापन
डीएम ने कहा कि विभिन्न रेखीय विभागों की ओर से कलस्टर तैयार करते हुए अधिकतम लक्ष्य प्राप्त करने के प्रयास किए जाने चाहिए। उन्होंने जनपद में बैंक खातों को आधार से सीडिंग निर्धारित समय में पूर्ण करने के निर्देश भी बैंकर्स को दिए तथा खंड विकास अधिकारियों से कहा कि वे लोगों के आधार कार्ड को उनके खातों से सीडिंग करवाएं। उन्होंने बैंकर्स से कहा कि वे काश्तकरों की रबी की फसल को बीमा से जोड़ते हुए अधिकतम काश्तकारों को बीमा से लाभान्वित करने को कहा।
विज्ञापन
सीडीओ विजय कुमार जोगदंडे ने अग्रणी बैंक प्रबंधक को भारतीय स्टेट बैंक पोखरीखेत व कल्जीखाल के शाखा प्रबंधकों द्वारा आधार सीडिंग में आवश्यक सहयोग नहीं दिए जाने पर इनका स्पष्टीकरण लिए जाने के निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि जनपद में विभिन्न पेंशनों के 43600 खातों के सापेक्ष 24634 खाते ही बैंकों द्वारा अभी तक सीडिंग किए जा चुके हैं। उन्होंने बैंकर्स को इस कार्य में तेजी लाने की बात कही।