फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Divyanshu Arya selected for National Handball Competition

नेशनल हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए दिव्यांशु आर्य का चयन

Fri, 11 Mar 2022 07:10 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 07:10 PM IST
विज्ञापन
Divyanshu Arya selected for National Handball Competition
आंध प्रदेश के विजयवाडा कृष्णा जिले में 29 मार्च से 3 अप्रैल तक होने वाले 44वें नेशनल जूनियर बालक वर्ग की हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए कोटद्वार के ध्रुवपुर निवासी दिव्यांशु आर्य का चयन हुआ है।
विज्ञापन

विद्या निकेतन इंटर कालेज पदमपुर बेलाडाट के शिक्षक व हैंडबॉल कोच रजत नेगी ने बताया कि प्रदेश की 21 सदस्यीय टीम 25 मार्च को प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए आंध्र प्रदेश रवाना होगी। दिव्यांशु आर्य होनहार खिलाड़ी हैं। वह 2019 में हरियाणा और 2020 में छत्तीगढ़ में आयोजित जूनियर नेशनल हैंडबॉल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर चुके हैं। इसके अलावा 2020 में उन्होंने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बतौर कैप्टन पौड़ी जिले की टीम से प्रतिभाग किया। वह आठ से अधिक बार राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर चुके हैं। दिव्यांशु के पिता हरीश चंद्र आर्य ग्रामीण निर्माण विभाग में कनिष्ठ सहायक (संविदा) पद पर कार्यरत हैं। उनकी मां शोभा देवी सिलाई सेंटर चलाती हैं। दिव्यांशु ने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षक रजत नेगी अपने माता-पिता को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed