फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Disappointed over asking for option for golden card

गोल्डन कार्ड के लिए विकल्प मांगने पर नाराजगी

Sat, 22 Jan 2022 06:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 06:12 PM IST
विज्ञापन
Disappointed over asking for option for golden card
पुलिस पेंशनर्स कल्याण समिति की आकस्मिक बैठक में गोल्डन कार्ड के मुद्दे पर चर्चा की गई। इस मौके पर सरकार की ओर से कर्मचारियों और पेंशनर्स से विकल्प मांगे जाने का पुरजोर विरोध करते हुए इसे कोर्ट की अवमानना बताया है। बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि कोर्ट का निर्णय आने तक समिति के सदस्य कोई भी विकल्प पत्र भरकर राज्य सरकार को नहीं देंगे।
विज्ञापन

समिति के पदमपुर स्थित कार्यालय में हुई बैठक में अध्यक्ष गोविंद डंडरियाल ने कहा कि हाईकोर्ट ने गोल्डन कार्ड के मुद्दे पर पेंशनर्स से उनकी राय पूछने के संबंध में कोई आदेश जारी नहीं किया है। मामले की सुनवाई 12 फरवरी को होनी है। बैठक में समिति के संरक्षक रामकुमार अग्रवाल के आकस्मिक निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बैठक में ठाकुर सिंह रावत, लव सिंह बिष्ट, धर्मानंद खंतवाल, अमर चंद्र आर्य, ओमप्रकाश कोटनाला, कैलाश चंद्र वर्मा, नंदन सिंह चौहान, देवेंद्र सिंह नेगी, अर्जुन सिंह रावत, वीरेंद्र कुमार, हुकुम सिंह पटवाल आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed