फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   "Dirty water in the taps FIR came to be registered '

‘नलों में गंदा पानी आया तो दर्ज होगी एफआईआर’

Sat, 11 Jun 2016 08:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार।
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार। Updated Sat, 11 Jun 2016 08:40 PM IST
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री ने डायरिया प्रभावित काशीरामपुर और कौड़िया गांवों का निरीक्षण कर जल संस्थान को दूषित पेयजल आपूर्ति पर कड़ी फटकार लगाई। चेतावनी दी कि दोबारा गंदे पानी की आपूर्ति हुई तो जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

विज्ञापन


शुक्रवार शाम स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने गोविंद नगर, बडोला कॉलोनी, अनूप विहार सहित डायरिया प्रभावित विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर गंदे पानी की आपूर्ति होने की शिकायतों पर स्थलीय निरीक्षण किया। स्वास्थ्य मंत्री ने भविष्य में गंदे पानी की आपूर्ति की शिकायत मिलने पर विभागीय अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


कई दिनों से क्षेत्र में गंदे पानी की आपूर्ति होने और कई लोगों के बीमार होने की सूचना पर स्वास्थ्य मंत्री ने पीड़ितों से मुलाकात की। मंत्री ने जल संस्थान के अधिकारियों को हर हाल में स्वच्छ और शुद्ध पानी की आपूर्ति को कहा। साथ ही कहा कि यदि पाइप लाइनों में कहीं लीकेज है या फिर लाइनें क्षतिग्रस्त हैं तो उसकी अविलंब मरम्मत करें। इस मौके पर उपजिलाधिकारी जीआर बिनवाल, अधिशासी अभियंता जल संस्थान ओपी बहुगुणा समेत क्षेत्रीय लोग मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed