{"_id":"6140cf478ebc3e0b132f5469","slug":"dirty-water-coming-in-jaiharikhal-for-a-week-kotdwar-news-drn39039265","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयहरीखाल में एक सप्ताह से आ रहा दूषित पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयहरीखाल में एक सप्ताह से आ रहा दूषित पानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयहरीखाल क्षेत्र में एक सप्ताह से दूषित पेयजल की आपूर्ति की जा रही है, जिससे बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। जल निगम से शिकायत के बाद भी लोगों की समस्या का समाधान नहीं कर रहा है जिससे क्षेत्र की सैकड़ों की आबादी दूषित पानी पीने के लिए मजबूर है।
कटाई गदेरे के प्राकृतिक स्रोत से जयहरीखाल के ऊपर बने पानी के टैंक से पूर्व में जयहरीखाल के लिए पेयजल आपूर्ति होती थी। अब जल निगम ने प्राकृतिक स्रोत के इसी टैंक मेें भैरवगढ़ी पंपिंग योजना को जोड़ दिया तब से यहां दूषित पानी आ रहा है। चंद्रप्रभा जखमोला, विनोद कुमार, प्रकाश रावत, रवि अग्रवाल ने जलनिगम पर लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। कहा कि जब से जयहरीखाल के टैंक में भैरवगढ़ी पंपिंग पेयजल योजना को जोड़ा गया है, तब से लोग पेयजल को लेकर परेशान हैं। पिछले एक सप्ताह से नल में दुर्गंध के साथ काला पानी आ रहा है। मजबूरी में दूषित पानी पीने से बच्चों और बुजुर्गों को पेट दर्द और डायरिया की शिकायत होने लगी है। विभाग की लापरवाही के कारण वर्षों पुरानी कटाई गदेरे के प्राकृतिक स्रोत से आने वाले पानी को भी दूषित कर दिया गया है। लोगों ने शीघ्र समस्या का समाधान नहीं होने पर सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने की चेतावनी दी।
कोट
बरसात के कारण दूषित पानी की शिकायत आ रही है। दो फिल्टर यूनिटों की सफाई करा दी गई है। अगले तीन दिनों में अन्य दो यूनिटों की सफाई कराकर समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। - सरिता गुप्ता, अधिशासी अभियंता, जलनिगम कोटद्वार।