फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   dharna -pradarshan

हनुमंती-चंडा मांडई मार्ग का काम पूरा नहीं, धरना-प्रदर्शन

Tue, 16 Feb 2016 08:37 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला कोटद्वार
ब्यूरो/ अमर उजाला कोटद्वार Updated Tue, 16 Feb 2016 08:37 PM IST
विज्ञापन
वर्ष 2004-05 में स्वीकृत हनुमंती-चंडा-मांडई मोटर मार्ग का काम पूरा न होने से नाराज क्षेत्रीय ग्रामीणों ने मंगलवार को तहसील में जिला प्रशासन और शासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रशासन पर सड़क का निर्माण शुरू नहीं कराने का आरोप लगाया। शीघ्र निर्माण कार्य शुरू नहीं होने पर तहसील में आमरण अनशन शुरू करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

मंगलवार को हनुमंती चंडा-मांडई मोटर मार्ग एवं क्षेत्रीय विकास संघर्ष समिति के बैनर तले कोलीगांव, बंगला, सैलानी, पुरानकोट, चंडाखाल और दूणी माण्डई के ग्रामीण कोटद्वार तहसील पहुंचे। यहां संघर्ष समिति ने शासन प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। इस अवसर पर आयोजित सभा में ग्रामीणों ने प्रशासन और वन विभाग पर ग्रामीणों की अनदेखी का आरोप लगाया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दस साल में सरकारी कार्यदायी एजेंसी दस किमी सड़क नहीं बना सकी है। इससे ग्रामीणों को सड़क का लाभ नहीं मिल रहा है। केवल छह किमी बनी सड़क भी वाहन चलाने योग्य नहीं है। उन्होंने कहा कि पीडब्लूडी के द्वारा क्षतिपूर्ति क्षेत्र के चयन के लिए प्रस्ताव तैयार कर एसडीएम को भेज दिया गया था लेकिन उस पर अभी तक किसी प्रकार का कार्य शुरू नहीं किया गया है। इसके कारण लोगों में आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने चेताया कि शीघ्र सड़क निर्माण शुरू नहीं करने पर क्षेत्रीय जनता तहसील में आमरण अनशन शुरू कर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष राजाराम डोबरियाल, उपाध्यक्ष नंदकिशोर डोबरियाल, सचिव योगंबर सिंह नेगी, कोषाध्यक्ष मनमोहन डोबरियाल, सुरेंद्र सिंह, जगदीश जखमोला, संजीव जखमोला, सुमन प्रकाश जखमोला, मनमोहन, सतीश जखमोला, राकेश आदि मौजूद थे। भाजपा जिलाध्यक्ष शैलेंद्र बिष्ट ने ग्रामीणों को अपना समर्थन दिया।
फोटो
सड़क के लिए तहसील में धरना-प्रदर्शन
पीएमजीएसवाई पर सड़क निर्माण में देरी का लगाया आरोप
पोखरी (चमोली)। मोहनखाल-ताली-कंसारी मोटर मार्ग के निर्माण की मांग को लेकर थाला और ताली-कंसारी के ग्रामीणों ने तहसील मुख्यालय पर जिला प्रशासन और पीएमजीएसवाई के अधिकारियों के विरोध में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने तहसील में सांकेतिक धरना भी दिया। कहा गया कि पीएमजीएसवाई के अधिकारियों की ओर से सड़क निर्माण कार्य में देरी की जा रही है, जिससे उन्हें अपने गंतव्य तक जाने में मीलों दूरी पैदल नापनी पड़ रही है।

थाला की प्रधान सरिता भट्ट और ताली-कंसारी के प्रधान राजी देवी के नेेतृत्व में महिलाओं और पुरुषों ने पोखरी तहसील मुख्यालय पहुंचकर यहां पीएमजीएसवाई के अधिकारियों के विरोध में नारेबाजी की। ग्रामीणों ने कहा कि वर्ष 2011 में स्वीकृत साढ़े सात किमी मोटर मार्ग का निर्माण कार्य आज तक कार्य शुरू नहीं हो पाया है। चेतावनी दी गई यदि 21 फरवरी तक सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो 22 फरवरी से तहसील परिसर में आमरण अनशन और रुद्रप्रयाग-पोखरी सड़क पर चक्का जाम कर दिया जाएगा। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए एसडीएम केएन गोस्वामी ने पीएमजीएसवाई के ईई आरपी सिंह को मौके पर बुलाकर सड़क की वस्तुस्थिति के बारे में पूछा। इस पर ईई ने वन भूमि हस्तांतरण प्रक्रिया पर सड़क निर्माण कार्य रुका होने की बात कही। कहा गया कि मामले में बात की जाएगी। इस मौके पर सरिता थपलियाल, सुधा देवी, शकुंतला देवी, सुशीला देवी, विनीता देवी और रविंद्र सिंह आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed