फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Devotees break their fast by worshiping girls

Kotdwar News: श्रद्धालुओं ने कन्याओं को जिमाकर व्रत खोला

Wed, 17 Apr 2024 07:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Wed, 17 Apr 2024 07:31 PM IST
विज्ञापन
Devotees break their fast by worshiping girls
कोटद्वार में राम डोल शोभायात्रा में शामिल राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान की झांकी। संवाद
लैंसडौन में अभिनेता अनुपम खेर ने फिल्म सेट पर 20 कन्याओं को भोज कराया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कोटद्वार/लैंसडौन। चैत्र नवरात्र की नवमी पर श्रद्धालुुओं ने मां भगवती के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की विधि-विधान से पूजा की। श्रद्धालुओं ने घरों में उगाई गई हरियाली काटी और कन्याओं को जिमाकर। इसके बाद माता से परिवार के लिए सुख-समृद्धि की कामना की। इसी के साथ भक्तों ने अपने व्रत पूरे किए। वहीं लैंसडौन में अभिनेता अनुपम खेर ने फिल्म सेट पर 20 कन्याओं को जिमाया।
वहीं श्री बालाजी मंदिर कोटद्वार में अष्टमी की रात को भजन गायक राजेश राणा, अमन अग्रवाल, दीपक कुमार, सुनील खैरवाल, शलिनी, सुनीता जागड़ा ने माता रानी के भजनों की प्रस्तुति दी। बुधवार को नवमी के दिन माता का पूजन कर भोग लगाया। इस अवसर पर मंदिर के संस्थापक दिनेश ऐलावादी, वीना ऐलावादी, गोपाल कृष्ण अग्रवाल, सुशील भाटिया, रीटा भाटिया, राजेश जागड़ा, सुनील खैरवाल, शालिनी खैरवाल, गौरव शर्मा, कीर्ति शर्मा, पं. रमेश कपरवाण, देवाशीष कुकरेती आदि मौजूद रहे। दूसरी ओर लैंसडौन में श्री सत्यनारायण मंदिर, कालेश्वर मंदिर, दुर्गा मंदिर, संतोषी माता मंदिर में भजन हुए। फिल्म अभिनेता व निर्देशक अनुपम खेर ने लैंसडौन में चल रही शूटिंग के अंतिम दिन रामनवमी को फिल्म सेट पर 20 कन्याओं का पूजन कर उन्हें जिमाया। उन्होंने माता दुलारी की ओर से दिए गए वस्त्र कन्याओं को दिए और उन्हें वाहन से लैंसडौन के मंदिर में ले जाकर घुमाया।
विज्ञापन


------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रीतम के राजराजेश्वरी जागर... पर थिरके दर्शक
झंडीचौड़ उत्तरी में हुआ मां भगवती का जागरण, ढोल सागर विधा रहा आकर्षण का केंद्र

संवाद न्यूज एजेंसी

कण्वघाटी। भाबर के झंडीचौड़ उत्तरी में सोनेट क्लब की ओर से आयोजित मां भगवती के जागरण में जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण ने राजराजेश्वरी जागर..., मधुबन मुरली... समेत कई भजनों की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर कलाकारों की ओर से पांडव नृत्य की प्रस्तुति विशेष आकर्षण का केंद्र रही।
जागरण का उद्घाटन समाजसेवी गिरीश नैथानी, उद्योगपति सुरेश ठाकुर और मीनाक्षी नैथानी ने किया। इसके बाद जागर सम्राट पद्मश्री डॉ. प्रीतम भरतवाण, भजन गायिका शिवानी और सीमा ने शुभ संध्या..., धवड़ी लगांदो राजी राखी मां..., शिवजी कैलाशु मा रैंदा..., ओ मेरी मां जी..., दुख हर ली कृपा कर ली..., राजराजेश्वरी जागर..., मधुबन मुरली..., नौछमी नारैण..., जय बोला माता श्याम सुंदरी... आदि भजनों और जागरों की प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर प्रीतम भरतवाण का ढोल सागर विधा का प्रदर्शन आकर्षण का केंद्र रहा। जागरण में राधा कृष्ण, भगवान शिव-पार्वती, मां भगवती, गणेश और काली मां की झांकियों ने भी श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। इस अवसर पर राजेश डबराल, शेर सिंह रावत, अविकल नैथानी, समाजसेवी इंद्रजीत सिंह रावत, गणेश धूलिया, आकांक्षा रावत, मनमोहन सिंह नेगी और शुभम भारद्वाज आदि मौजूद रहे।


बैंडबाजे के साथ निकाली भव्य रामडोल शोभायात्रा



कोटद्वार। रामलीला कमेटी मालवीय उद्यान की ओर से रामनवमी पर रामडोल शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान बैंडबाजों की धुन पर नगर में भगवान श्रीराम की शोभा यात्रा निकाली गई।



रामडोल शोभायात्रा का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्री सिद्धबली मंदिर समिति के अध्यक्ष डॉ. जेपी ध्यानी और सिडकुल निर्माता संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता ने विधिवत पूजा अर्चना कर किया। बुधवार शाम को हिंदू पंचायती धर्मशाला से रामडोल शोभायात्रा शुरू हुई और धर्मशाला पहुंची। शोभायात्रा में रथ पर श्रीराम, लक्ष्मण, माता सीता और हनुमान विराजमान रहे। राम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान की भूमिका बाल कलाकार क्रमश: नंदिनी, वैशाली, प्रीति और गर्व ने निभाई। इस मौके पर पंडित दिनेश बौंठियाल, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष विवेक अग्रवाल, हरीश बहरानी, अनिल अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, सुमित कुमार, आंचल कुमार अग्रवाल, राजेश शर्मा, राजेश अग्रवाल और योगेश कुमार गर्ग आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed