{"_id":"6247012ec27afd4ae271ae09","slug":"development-will-take-everyone-along-ritu-khanduri-kotdwar-news-drn407892351","type":"story","status":"publish","title_hn":"सबको साथ लेकर होगा विकास : ऋतु खंडूड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सबको साथ लेकर होगा विकास : ऋतु खंडूड़ी
विज्ञापन
कोटद्वार में पत्रकारों से वार्ता करती विधानसभा अध्यक्ष व क्षेत्रीय विधायक ऋतु खंडूड़ी।
- फोटो : KOTDWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा अध्यक्ष और क्षेत्रीय विधायक ऋतु खंडूड़ी ने कहा कि जनता के प्यार व स्नेह का ही नतीजा है कि वह उत्तराखंड में कई मिथक को तोड़ने में कामयाब रहीं। उन्होंने कहा कि जल्द ही नया कोटद्वार देखने को मिलेगा। सभी वर्गों के लोगों को साथ लेकर हर क्षेत्र में विकास कार्य किए जाएंगे। कोटद्वार को भारत ही नहीं अपितु विश्व मानचित्र पर नई पहचान दिलाने के लिए पूरे प्रयास किए जाएंगे।
नगर निगम प्रेक्षागृह में आयोजित अभिनंदन समारोह में उन्होंने कहा कि अभी भी उन्हें यह सपना जैसे ही लग रहा है कि कोटद्वार विधानसभा की जनता ने 14 दिनों के अल्प समय में उनके विचारों और चुनाव प्रचार को समझा और उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया। सिद्धबाबा की कृपा ऐसी है कि इस मिट्टी और हवा का आशीर्वाद हमें बार-बार मिलता है। प्रधानमंत्री मोदी का विश्वास है कि एक बहन भी विधानसभा अच्छी चला सकती है और देश का विकास भी कर सकती है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूड़ी की तरफ से भी उनकी जीत के लिए जनता का आभार जताया। साथ ही एक बार उन्हें जनता के बीच लाने की बात भी कही। इससे पूर्व भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने उनका कौड़िया में गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष संपत्त सिंह रावत, वरिष्ठ भाजपा नेता भुवनेश खर्कवाल, उमेश त्रिपाठी, अरूण भट्ट, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विपिन कैंथोला, विनोद रावत, गोविंद लड्डा, बीरेंद्र रावत, शांता बमराड़ा, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सुनील गोयल, उपाध्यक्ष पंकज भाटिया, भाबर मंडल अध्यक्ष चंद्रमोहन जसोला, महामंत्री गौरव जोशी, नवल किशोर, क्षेपंस सुनीता कोटनाला, पूर्व पालिकाध्यक्ष शशि नैनवाल, बीना रावत, पूनम खंतवाल, विजय लखेड़ा, पार्षद गायत्री भट्ट, कमल नेगी, कुलदीप रावत आदि मौजूद रहे। संचालन मानेश्वरी बिष्ट व जंग बहादुर रावत ने किया।
‘लालढांग मार्ग बंद नहीं होगा, नगर निगम को बनाएंगे उपयोगी’
कोटद्वार। विधानसभा अध्यक्ष व क्षेत्रीय विधायक ऋतु खंडूड़ी ने कहा कि वह प्राथमिकताओं के आधार पर क्षेत्र की समस्याओं का समाधान करेंगी। लालढांग मार्ग बंद नहीं होगा। नगर निगम को समाप्त नहीं किया जाएगा, बल्कि उसे जनता के लिए और अधिक उपयोगी बनाया जाएगा। कण्वनगरी कोटद्वार को भारत के मानचित्र में लाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में विधायक ऋतु खंडूड़ी ने एक सवाल के जवाब में कहा कि लालढांग मार्ग क्षेत्र की जनता की लाइफ लाइन है। इसे बंद नहीं किया जाएगा। सड़क निर्माण से जुड़े सभी पक्षों को जानने समझने के बाद ही आगे की बात होगी। जिला निर्माण, केंद्रीय विद्यालय, बस अड्डा निर्माण, बेस अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, सीवरेज प्लांट, ट्रंचिंग ग्राउंड, बाईपास मार्ग समेत कोटद्वार के विकास के लिए तेजी से काम किया जाएगा। संवाद