फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Development of Thlisan million

थलीसैंण के विकास को एक करोड़

Thu, 25 Aug 2016 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला पौड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला पौड़ी Updated Thu, 25 Aug 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
Development of Thlisan million
cm - फोटो : amarujala

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बृहस्पतिवार को थलीसैंण ब्लॉक के उफरैंखाल में गढ़कुमाऊं महाविद्यालय का शुभारंभ किया। जनसभा में सीएम ने थलीसैंण ब्लॉक के विकास के लिए एक करोड़ रुपये देने की घोषणा की।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि उफरैंखाल एवं आसपास के दूरस्थ इलाकों के ग्रामीणों को दिल्ली जाने के लिए तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, लिहाजा दिल्ली-पीरधूनी (उफरैंखाल) के बीच रोडवेज की सीधी बस सेवा जल्द शुरू कराई जाएगी। इससे यहां के निवासियों को दिल्ली जाने के लिए बसों को बदलने की दिक्कतों से छुटकारा मिल सकेगा।
विज्ञापन


उन्होंने  बुंगीधार के लिए 108 सेवा की भी घोषणा कर कहा कि यहां पर स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने के लिए सरकार वचनबद्ध है। बिजली संबंधी दिक्कतों के हल को उफरैंखाल में एसडीओ विद्युत का आफिस खोलने और जीआईसी मैदान के समतलीकरण के लिए पांच लाख की धनराशि देने की भी उन्होंने घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि मासौं इंटर कालेज में दो अतिरिक्त कक्षों का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने जीआईसी बुंगीधार और बगवाड़ी में सुरक्षा दीवार निर्माण के लिए पांच-पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जीआईसी उफरैंखाल में विधायक निधि से दो अतिरिक्त कक्षा कक्षों का निर्माण होगा।


इस दौरान विधायक गणेश गोदियाल, क्षेत्र प्रमुख पोखड़ा सुरेंद्र रावत, थलीसैंण विकास खंड प्रमुख शिव सिंह गुसाईं, कांग्रेस जिलाध्यक्ष कामेश्वर राणा, थलीसैंण कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष अमर सिंह, जिलाधिकारी चंद्रशेखर भट्ट, सीडीओ डा. विजय कुमार जोगदंडे, एसएसपी निवेदिता कुकरेती कुमार, एडीएम रामजीशरण शर्मा, एसडीएम थलीसैंण माया दत्त जोशी, तहसीलदार थलीसैंण देवी दत्त कापड़ी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed